VIDEO: कांग्रेसियों ने रोका वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रास्ता, हुई झड़प में कई कार्यकर्ता घायल
VIDEO: कांग्रेसियों ने रोका वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रास्ता, हुई झड़प में कई कार्यकर्ता घायल
Share:

हैदराबादः केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी शुक्रवार सुबह तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के दौरे पर पहुंची लेकिन इसी दौरान झड़प हो गई और इस झड़प में कई कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। बताया जा रहा है युवा कांग्रेस के सदस्यों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीतारमण के काफिले को रोकने की कोशिश की और उन्हें रोकने की कोशिश करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों से कांग्रेस कार्यकर्ता लड़ाई भी करते नजर आए। जी दरअसल निर्मला सीतारमण के काफिले का रास्ता रोकने का प्रयास किया गया और उसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।

वहीं बाद में भाजपा समर्थकों ने केंद्रीय वित्तमंत्री के समर्थन में सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की और उसके बाद पुलिस ने बीच-बचाव कर रास्ता खाली कराया। आप सभी को बता दें कि कामारेड्डी जिले के बिरकुर में, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नागरिक आपूर्ति विभाग और जिला कलेक्ट्रेट के अधिकारियों से सवाल किया कि, 'दुकानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर क्यों गायब है?' इसके अलावा उन्होंने कामारेड्डी के कलेक्टर जितेश पाटिल से यह भी पूछा कि, 'केंद्र द्वारा कितने पीडीएस चावल की आपूर्ति की जाती है।'

इस दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर, सीतारमण ने अधिकारियों से विवरण का पता लगाने और उन्हें सूचित करने को कहा। जी दरअसल उन्होंने बांसवाड़ा शहर के कोटागिरी पीएचसी में एक कोविड -19 टीकाकरण केंद्र का भी दौरा किया और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। वहीं आज यानी शुक्रवार सुबह जब वह जहीराबाद से कामारेड्डी जिले के बांसवाड़ा जा रही थीं, तो यहां अंबेडकर प्रतिमा चौराहे पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के काफिले को रोकने का प्रयास किया। हालाँकि वित्त मंत्री के काफिले के साथ चल रही पुलिस ने हस्तक्षेप किया और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को रास्ते से हटाया। वहीं काफिले के पीछे आ रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ बहस की लेकिन पुलिस ने जैसे-तैसे भाजपा समर्थकों को भी शांत कराया।

मुख्यमंत्री ने 75 महापुरुषों के जीवन पर केंद्रित पुस्तक 'आजादी के मतवाले' का लोकार्पण किया

'भाजपा के लोग दूध के धुले हैं क्या?', PM मोदी के बयान पर भड़के तेजस्वी यादव

कर्नाटक: मुरुग मठ यौन शोषण मामले में एक और गिरफ्तारी, अक्कमहादेवी रश्मि अरेस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -