शुरूआती रूझान में आगे चल रहे मेवानी और ठाकोर
शुरूआती रूझान में आगे चल रहे मेवानी और ठाकोर
Share:

नईदिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव कार्यक्रम के तहत, मतदान किया जा रहा है। मतदान के तहत, शुरूआती रूझान सामने आए हैं। जिनमें 96 सीट पर भाजपा और 82 सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है दूसरी ओर, अन्य अर्थात्, निर्दलीय प्रत्याशी और अन्य उम्मीदवार करीब 4 सीटों पर बढ़त के साथ मतगणना में बने हुए हैं। शुरूआती रूझान बता रहे हैं कि, चुनाव में कांग्रेस को राहुल गांधी के प्रचार का लाभ मिला है।

कांग्रेस कई सीटों पर आगे चल रही है। तो दूसरी ओर, कांग्रेस का समर्थन देने वाले जिग्नेश मेवानी और अल्पेश ठाकोर रूझान में आगे चल रहे हैं। कम लोग ही जानते हैं कि, उनके पिता खोड़ा भाई पटेल एक कांग्रेस नेता रहे हैं। ठाकोर का उनके क्षेत्र में विशेष प्रभाव है। जिग्नेश मेवाणी बनासकांठा जिले की वडगाम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं वहीं रूझान में राधनपुर में अल्पेश की दावेदारी मजबूत बताई जा रही है।

राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी राजकोट पश्चिम से आगे चल रहे हैं। यह भाजपा के लिए एक अच्छा संकेत है लेकिन, रूपाणी के लिए, कांग्रेस प्रत्याशी ने बड़ी मुश्किल कर दी थी और रूझानों में उन्होंने रूपाणी को कड़ी टक्कर दी। वडगाम में जहां करीब 16.2 प्रतिशत एससी जनसंख्या है तो दूसरी ओर 25.3 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मणिराम वाघेला ने 90 हजार के बड़े अंतर से जीत अर्जित की। लविंगजी ठाकोर कांग्रेस का प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे थे। संभावना थी कि, उन्हें टिकट दिया जा सकता है। कांग्रेस ने अल्पेश ठाकोर को टिकट दिया और यह कांग्रेस के लिए, मजबूती वाला रहा। कांग्रेस को पाटीदारों का साथ मिलना उसके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर पाटीदार आबादी बड़े पैमाने पर मौजूद है।

जीत का जश्न मनाने की तैयारी कर रही भाजपा, देखे बीजेपी कार्यालय की तस्वीर

गुजरात में जीत के लिए कश्मकश जारी

इस नारे के सहारे कांग्रेस ने भाजपा से लिया मोर्चा

गुजरात में छह सीटों पर हुआ 70 फीसदी पुनर्मतदान

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -