कांग्रेसियों को प्रियंका के करिश्मे से उम्मीद, यूपी चुनाव को लेकर पहली सूची जारी
कांग्रेसियों को प्रियंका के करिश्मे से उम्मीद, यूपी चुनाव को लेकर पहली सूची जारी
Share:

नई दिल्ली : पिछले कई चुनावों में कांग्रेस को शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन अब कांग्रेस एक बार फिर से सत्तासीन होने का ख्वाब देख रही है और इसके लिये न केवल उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लिये बड़ा अवसर होगा वहीं कांग्रेसी अब प्रियंका गांधी पर भी आशा भरी निगाहों से देख रहे है। कांग्रेसियों को उम्मीद है कि यदि प्रियंका गांधी यूपी चुनाव में अपना करिश्मा दिखाती है तो हो सकता है कांग्रेस को खोई हुई प्रतिष्ठा कम से कम यूपी में तो मिल सके।

गौरतलब है कि फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और इसके चलते प्रियंका गांधी की सक्रियता बढ़ गई है। आपको बता दें कि आगामी दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है और इसे लेकर न केवल आम आदमी पार्टी बल्कि भाजपा और कांग्रेस सहित सपा आदि दलों ने कमर कसना शुरू कर दी है। अभी यूपी की सत्ता की बागडोर समाजवादी पार्टी के पास है और पार्टी एक बार फिर सत्ता पर आसीन होने के लिये पूरा प्रयास करने में जुट गई है।

इधर कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपने पैर जमाने के लिये रणनीति बनाने लगी है और इसके लिये कांग्रेसजनों की नजरें प्रियंका गांधी की ओर आकर टिक गई है। कांग्रेसियों को उम्मीद है कि प्रियंका का करिश्मा यूपी में चलेगा और इसका परिणाम कांग्रेस को सार्थक रूप से प्राप्त होगा। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी मुख्यालय से चुनाव के लिये उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है, इस सूची में 80 उम्मीदवारों के नाम शामिल है।

प्रियंका को किया जाये आगे...

वैसे तो प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी में पहले से ही चुनाव अभियान में कांग्रेस का महत्वपूर्ण हिस्सा बनती आई है लेकिन इस बार के होने वाले चुनाव में कांग्रेसी यह चाहते है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रियंका को ही हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से आगे करें। इसका लाभ भी कांग्रेस को चुनाव में अवश्य ही मिलेगा। हालांकि फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर का यह कहना है कि कांग्रेस के लिये सोनिया, राहुल और प्रियंका एक समान है। गौरतलब है कि राज बब्बर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद को संभाले हुये है।

यूपी में जोड़तोड़ की राजनीति भाजपा के साथ आए कई विधायक

कांग्रेस विधायकों ने थामा बसपा का हाथ, सपा को कमजोर करने में लगी बसपा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -