बढ़ी रमन सरकार की मुश्किलें, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
बढ़ी रमन सरकार की मुश्किलें, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
Share:

रायपुर​ : लगता है भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस मुक्त भारत की कोशिश कांग्रेस को रास नहीं आ रही है। कांग्रेस लगातार भाजपा की विभिन्न राज्य सरकारों और एनडीए की केंद्र सरकार के पीछे हाथ जोड़कर पड़ गई है। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता और दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान अजय माकन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में 36000 रूपए का घोटाला मुख्यमंत्री रमन सिंह की आंखों के सामने हुआ। इसमें खुद मुख्यमंत्री रमन भी शामिल हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छग मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विरोध स्वरूप कांग्रेस रमन सिंह सरकार से इस्तीफे की मांग करने में लगी है। कांग्रेस का कहना है कि नैतिकता के आधार पर रमन सिंह इस्तीफा दें। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख भूपेश बघेल और विधायक दल के नेता टीएस सिंहदेव ने इस मामले में पत्रकारों से चर्चा की। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह को मामले की निष्पक्ष जांच होने देना चाहिए। इसके लिए उन्हें खुद भी त्यागपत्र दे देना चाहिए।

माकन द्वारा कहा गया है कि बीते ग्यारह वर्ष के भाजपा शासन में धान खरीदी में जमकर घोटाला हुआ है। सरकार ने खजाने पर बोझ डालते हुए करीब डेढ़ लाख करोड़ रूपए का खर्च कर दिया। मामले में मुख्यमंत्री द्वारा कमीशन के तौर पर हजारों करोड़ रूपए अर्जित करने के लिए चांवल मिल मालिकों, पीडीएस दुकानों के प्रभारियों और अधिकारियों के लिप्त होने की बात भी कही जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -