नौटंकी से मोदी कर सकते हैं अपना और अपने साथियों का मनोरंजन
नौटंकी से मोदी कर सकते हैं अपना और अपने साथियों का मनोरंजन
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर कांग्रेस ने वार किया है। उन्होंने कहा है कि संसद में नौटंकी उनके समर्थकों हेतु एक अच्छा मनोरंजन हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। उनका काम विभिन्न योजनाओं को लागू करवाकर जनता के लिए कार्य करना है और अपने कार्य से जनाधार को लेकर नतीजे प्रदान करना है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों का उसी तरह से पलटवार किया है, जिस तरह से वित्तमंत्री अरूण जेटली ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया था और सोश्यल मीडिया पर पोस्ट किया था।

वित्तमंत्री अरूण जेटली ने लिखा था कि वे कितना जानते हैं। वह कब जानेंगे। कांग्रेस ने कहा, वे कितना सुनते हैं और वे कब सुनेंगे। विपक्षी दलों ने इस मामले में आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों, दलितों, विद्यार्थियों और मंत्रियों की आवाज़ों को दरकिनार कर दिया है। आॅल इंडिया कांग्रेस कमिटी द्वारा यह कहा गया है कि वास्तविकता में इन बातों के आने में समय है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कहा गया है कि संसद में नाटकीय माहौल बनाने और उपरी समर्थन हासिल करने के लिए नौटंकी एक अच्छा मनोरंजन हो सकती है मगर महंगाई पर सरकार अभी तक कार्य नहीं कर पाई है। हालात ये हैं कि दालें दुगने दामों पर ही बिक रही हैं। उन्होंने सत्ता संभालने के पहले वायदे किए थे लेकिन सत्ता संभालने के बाद उन्होंने कुछ नहीं किया।

केंद्र सरकार का विरोध करने को लेकर कांग्रेस की बेबसाईट पर भी कई तरह की जानकारियां दी गई हैं। जिसके तहत यह दर्शाया गया है कि अंतर्राष्ट्रीय सतर पर घृणा की राजनीति के चलते विश्व समुदाय में आलोचना झेलने वाले ने सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व संभाला। यह बेहद आश्चर्यजनक है लेकिन केंद्र लोगों को अधिक समय तक वास्तविकता से दूर नहीं रख सकती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -