कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया राहुल गांधी के वाहन पर पथराव का विरोध
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया राहुल गांधी के वाहन पर पथराव का विरोध
Share:

नईदिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने के दौरान उनके वाहन पर हुए पथराव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता विरोधस्वरूप सड़कों पर पहुॅंच गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद सहित विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस का कहना था कि यह सब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व भारतीय जनता पार्टी की साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है। दूसरी ओर उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश  यादव ने कहा कि यूपी में बंदूकबाज हैं तो फिर गुजरात में पत्थरबाज हैं।

आम तोड़ने का सीज़न चला गया तो अब ये हमारे एमएलसी तोड़ने में लगे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाबदार बताया। हालांकि भाजपा ने विरोध करने वालों से सवाल किया है कि आखिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुलेटप्रूफ वाहन में क्यों नहीं गए। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि विपक्षी पार्टी को उन लोगों को अपशब्द नहीं कहना चाहिए जो बाढ़ और राहुल गांधी की राजनीति से गुस्से में हैं।

राहुल गांधी का कहना है कि पथराव में भाजपा के लोगों का ही हाथ है। गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पथराव को लेकर ट्विट किया था। उनका कहना था कि पत्थरों के बरसने और काले झंडे दिखाए जाने से हम डरने वाले नहीं हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह एक सुनियोजित षडयंत्र है। उन्होंने कहा कि गोडसे को लेकर भी इस तरह की राजनीति की जाती रही है।

कांग्रेस को बैठे ठाले गुजरात में भाजपा के खिलाफ एक मसला मिल गया है। उल्लेखनीय है कि आने वाले समय में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। गौरतलब है कि गुजरात में पार्टी की स्थिति बेहद कमजोर है। प्रमुख नेता शंकर सिंह वाघेला तो पार्टी छोड़ चुके हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राहुल गांधी की कार पर हुए हमले की निंदा की। रुपाणी ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं सीनियर बीजेपी लीडर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि गुजरात के लोगों में कांग्रेस को लेकर गुस्सा है इसलिए राहुल गांधी को इस मामले में आत्मचिंतन करना चाहिए।

पढिये राजनीतिक पार्टी से जुडी ताज़ा खबरें

राहुल गांधी फोटो अपॉर्चुनिटी करने गए थे गुजरात, उन्हें बाढ़ पीड़ितों की कोई फिक्र नहीं - बीजेपी

राहुल गांधी ने कहा काले झंडे और पथराव से नहीं डरते है

कांग्रेस ने कहा, बीजेपी के गुंडों ने फेंके पत्थर, राहुल गांधी के दौरे से घबराई भाजपा

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -