सैलाना नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा
सैलाना नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा
Share:

रतलाम से प्रवीण दीक्षित की रिपोर्ट 

रतलाम।  जिले की सैलाना नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आज हुए चुनाव में दोनो ही पदों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। चैतन्य शुक्ला(लकी) अध्यक्ष चुने गए है,जबकि सुनीता पाठक उपाध्यक्ष बनी है।

सैलाना नगर परिषद के पार्षदों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला था। मंगलवार को हुए निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी चैतन्य शुक्ला को 9 वोट मिले, जबकि भाजपा के विशाल धभाई को 6 मतों से संतोष करना पडा।दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी कुलदीप सिलावट को 06 मत प्राप्त हुए और कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता पाठक 09 मत प्राप्त कर चुन ली गई। 

उधर, भाजपा ने अपना उम्मीदवार खड़ा न करके निर्दलीय प्रत्याशी विशाल धभाई को समर्थन दिया। दोपहर में मतदान के बाद मतगणना की गई। कांग्रेस के चैतन्य शुक्ला को नौ व निर्दलीय प्रत्याशी विशाल धभाई को छह वोट मिले। अध्यक्ष पद के बाद उपाध्यक्ष पद की प्रक्रिया शुरू की गई।

दहेज के लिए पति ने कर दिया पत्नी को लहूलुहान, पीड़ित महिला ने CM शिवराज से लगाई मदद की गुहार

युवा को पूछो" सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि संविधान की मूलभावना है- पंकज पाण्डेय

बिहार में आया नया खतरा, जांच करने में छूटे अस्पतालों के पसीने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -