'..उसे पेट्रोल डालकर लोगों के बीच जला दो', कांग्रेस की महिला विधायक का विवादित बयान
'..उसे पेट्रोल डालकर लोगों के बीच जला दो', कांग्रेस की महिला विधायक का विवादित बयान
Share:

अहमदाबाद: गुजरात के बनासकांठा जिले की वाव सीट से कांगेस MLA गेनीबेन ठाकोर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गाँधीनगर में कांग्रेस सेवा दल द्वारा आयोजित किए गए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, विधायक गेनीबेन ठाकोर ने कहा कि महिलाओं को उनके खिलाफ जुल्म के मामले में मदद के लिए पुलिस या सरकारी मदद का इंतज़ार नहीं करना चाहिए।

कांग्रेस की महिला विधायक ने कहा कि, 'जब भी किसी महिला के साथ अत्याचार या अन्याय होता है तो पुलिस या सरकार की सहायता की प्रतीक्षा किए बिना, पास की 50 महिलाओं को एक साथ आना चाहिए और अपराधी के ऊपर को केरोसिन/ पेट्रोल डाल कर उसे लोगों के बीच जला डालना चाहिए।' इसी कार्यक्रम में एक अन्य कांग्रेस MLA चंद्रिकाबेन बारिया ने अपने संबोधन में कहा कि ‘बलात्कारी भाजपा सरकार’ में बैठे लोगों की आँखें निकाल लेनी चाहिए। 

अनुसूचित जनजाति (ST) के गरबाड़ा चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली चंद्रिकाबेन बारिया ने कहा कि, 'मुझे यह कहते हुए खेद हो रहा है कि हमें इस भाजपा सरकार में गुंडों का सामना करना है। महिलाओं की तरफ (बुरी मंशा से) देखने वालों की आँखें निकाल ली जाएँगी।' एसपी मयूर चावड़ा ने बताया कि महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम करने की अनुमति दी गई थी, मगर कुछ लोगों ने भड़काऊ और उकसाने वाले बयान दिए। जिसके बाद मार्च करने का ऐलान किया गया। यह सोची-समझी साजिश थी।

मायावती का 'भाई-भतीजावाद'! आनंद कुमार को 'राष्ट्रीय उपाध्यक्ष' तो आकाश को दिया नेशनल को-ऑर्डिनेटर का पद

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अमित शाह ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

कांग्रेस MLA ने किया राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार, कमलनाथ ने ठहराया अनुचित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -