राजस्थान: कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन
राजस्थान: कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन
Share:

चूरू के सरदार शहर से विधायक भंवरलाल शर्मा का आज यानी रविवार सुबह निधन हो गया। जी दरअसल बीते कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है भंवरलाल शर्मा को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि बीते शनिवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें SMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जी दरअसल एसएसएस अस्पताल के मेडिकल ICU में उनका इलाज चल रहा था और उनका इलाज मेडिसिन के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ। एमके अग्रवाल की यूनिट में उपचार चल रहा था।

अमेरिका में सिख परिवार की हत्या करने वाले आरोपी का भाई भी गिरफ्तार, मिटा रहा था सबूत

मिली खबर के मुताबिक उन्होंने 77 की उम्र में आखिरी सांस ली। शर्मा ने रविवार को सुबह 7:35 बजे अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है विधायक की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद सीएम अशोक गहलोत ने उनके हाल चाल जानें। वह बीते शनिवार शाम को एसएमएस अस्पताल भी गए, जहां उन्होंने विधायक भंवरलाल शर्मा की कुशलक्षेम पूछी और उनके परिवार से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने ट्वीट कर बताया कि शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को शर्मा की उचित देखभाल करने के दिशा-निर्देश भी दिए थे। आपको बता दें कि भंवर लाल शर्मा का जन्म 17 अप्रैल 1945 को सरदारशहर में हुआ था। वे एक महान राजनीतिज्ञ थे।

'2024 से पहले अमेरिका से भी अच्छी होंगी यूपी की सड़कें', नितिन गडकरी का दावा

जी दरअसल वह चुरू के सरदारशहर से राजस्थान विधानसभा के 7 वें कार्यकाल के सदस्य थे और उन्होंने महज 17 की उम्र में राजनीति में कदम रखा था। उनकी छवि उस समय उभरी जब उन्होंने साल 2011 से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। जी दरअसल उस समय वे ब्राह्मण समाज में एक राष्ट्रीय व्यक्ति के रूप में उभरे थे। बता दें कि वे राजस्थान सरकार के इंदिरा गांधी नेहरू परियोजना के पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं।

UP: 'हिंदुओं से लेनदेन बंद करो, कोई उनसे सामान नहीं खरीदेगा', ग्राम प्रधान ने मुस्लिमों को खिलाई कसम

फीफा वर्ल्ड रैंकिंग में इंडिया को लगा बड़ा झटका

स्वियातेक ने एजेल ओपन के सेमीफाइनल में बनाया स्थान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -