कांग्रेस हाशिये पर: खुद ही फूंक रहे एक-दूसरे के पुतले
कांग्रेस हाशिये पर: खुद ही फूंक रहे एक-दूसरे के पुतले
Share:

करनाल: भाजपा के प्रदेश टीवी-प्रिंट मीडिया के पैनालिस्ट जगमोहन आनन्द ने कहा कि आज कांग्रेस की स्थिति कितनी हास्यस्पद हो गई है कि वह अपनी ही पार्टी के नेताओं के पूतले फूंकने जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश में पतली हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि वह अपने ही पूर्व मुख्यमंत्री जिन्होंने 10 वर्षों तक हरियाणा पर राज किया और भ्रष्टाचार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी आज उनके अपने ही कार्यकत्र्ता बेगाने हो गए हैं उनका पूतला फूंकने में लगे हैं। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के कार्यकत्र्ता अपने ही घर में आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।

जगमोहन आनन्द ने कहा कि रविवार को एक स्थानीय होटल में प्रैसवार्ता कर कांग्रेस के एक धड़े ने प्रदेश के यशस्वी एवं ईमानदार मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पर जो आरोप लगए थे वे सभी आरोप खोखले और निराधार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उनके समर्थकों द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक दल की नेता के खिलाफ उनकी अपनी ही पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इससे ज्यादा कांग्रेस की दयानीय स्थिति ओर क्या हो सकती है? आनन्द ने कहा कि प्रदेश में आज लगभग अढ़ाई वर्षों में भाजपा सरकार मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व में बिना भेदभाव के निरंतर विकास करवा रही है और प्रदेश में चारो ओर चंहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश को पहला ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जिसने सभी 90 विधानसभाओं को मात्र दो वर्षों में विकास की करोड़ों रुपये की सौगातें दी हैं।

भाजपा के शासनकाल में एक भी मंत्री पर किसी भी प्रकार का कोई भी आरोप विपक्ष भी नहीं लगा सकता। आनन्द ने कहा कि कांग्रेस आज दो नहीं बल्कि कई गुटों में बंट चुकी है एवं वास्तव में जो देश के प्रधानमंत्री ने कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखा है कांग्रेस के नेता उसको स्वयं चरितार्थ करने में दिखाई देने लगे हैं।

श्री आनन्द ने कहा कि आज विपक्ष मुद्दों से भटक चुका है और वह अपने घर में ही सेंध लगा रहा है। जनता से कांग्रेस से कोई सरोकार नहीं है। ऐसे में भाजपा अपनी भूमिका को बखूबी निभा रही है और प्रदेश की जनता की सेवा में निरन्तर अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन कर रही है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के मानवपुरी एवं मनमीत बावा भी उपस्थित रहे। 

और पढ़े-

सरकार बनने पर छोटे दलों को भी मिलेगी भागीदारी

शरद पवार नहीं चाहते BMC में बने बीजेपी का मेयर

मुस्लिम और बहुभाषिक बने शिवसेना की जीत का आधार!

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -