यूपी चुनाव में फिर हाईलाइट हुई मथुरा नगरी, जानें कृष्ण जन्मभूमि को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता
यूपी चुनाव में फिर हाईलाइट हुई मथुरा नगरी, जानें कृष्ण जन्मभूमि को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा को लेकर बहस शुरू हो गई है। भाजपा जहाँ सत्ता में आने पर श्री कृष्ण जन्मभूमि को ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ के तौर पर विकसित करने की बात कह रही है, वहीं कांग्रेस ने राम मंदिर की तरह कृष्ण जन्मभूमि के डेवलपमेंट पर भी आपत्ति जताई है। कांग्रेस का कहना है कि मंदिर तो पहले से ही अच्छा बना हुआ है फिर आखिर इन सबकी क्या आवश्यकता है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा अनावश्यक मु्द्दों को उठा रही है क्योंकि उनके लिए अब सब कुछ फेल हो चुका है।

बता दें कि भाजपा ने काशी मॉडल की मिसाल देते हुए कृष्ण जन्मभूमि को अंतरराष्ट्रीय स्पॉट बनाने की बात कही थी। राज्य के विद्युत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मीडिया को बताया कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि, 'हमने 500 वर्षों तक राम मंदिर के लिए प्रतीक्षा की। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर भी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर ही हमारी सरकार ब्रज चौरासी कोस के आसपास भी विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्रज का धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकास हमारी प्राथमिकता है। अभी भी यदि ये नहीं हुआ तो कब होगा।'

भाजपा की इसी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाते हुए मथुरा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप माथुर ने इस पूरे मुद्दे को अनावश्यक करार दिया है। उन्होंने कहा कि, 'मथुरा और वृंदावन के मुद्दे अनावश्यक हैं। हमारे पास तो पहले कृष्ण जन्मभूमि है वो भी व्यापक क्षेत्र में। वे इस मुद्दे को उठाना चाहते हैं क्योंकि बाकी सब चीजें विफल हो गई हैं। उन्हें लगता है कि इसे मुद्दा बनाकर वो जीत जाएँगे, मगर लोग इस मुद्दे को ख़ारिज कर देंगे।'

क्या आप भी बनना चाहते हैं कांग्रेस उम्मीदवार? तो ऐसे करें आवेदन

'अगर शिक्षा के लिए हिजाब जरुरी, तो कांग्रेस शासित राज्यों में इसे अनिवार्य कर दें राहुल गांधी'

मोदी सरकार को टक्कर देने की कोशिश, संजय राउत ने बताया लोकसभा चुनाव में शिवसेना का प्लान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -