भाजपा में शामिल हुईं खुशबू सुन्दर, कांग्रेस के बड़े नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा में शामिल हुईं खुशबू सुन्दर, कांग्रेस के बड़े नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस का साथ छोड़कर खुशबू सुंदर ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया हैं। उन्होंने आज कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इसे लेकर एक चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने अपने पत्र में पार्टी के बड़े नेताओं पर गंभीर इल्जाम लगाए थे। खुशबू ने पार्टी के बड़े नेताओं पर उन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा कि, 'पार्टी के भीतर कुछ तत्व उच्च स्तर पर बैठे हैं, जिनका जमीनी वास्तविकता या सार्वजनिक मान्यता से  कोई जुड़ाव नहीं है, वो आदेश दे रहे हैं।' उन्होंने कहा कि मुझ जैसे लोग जो पार्टी के लिए कार्य करना चाहते हैं उनको दबाया जा रहा है। उन्होंने अपने पत्र में आगे कहा कि मैंने काफी समय तक सोच विचार करने के बाद पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए जाने के लिए राहुल गांधी और अन्य नेताओं को शुक्रिया कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,खुशबू सुंदर जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाली हैं।

वहीं, तमिलनाडु कांग्रेस ने खुशबू सुंदर के इस निर्णय को लेकर उन पर 'वैचारिक प्रतिबद्धता' की कमी का इल्जाम लगाया है। पार्टी ने कहा कि उनके इस फैसले से तमिलनाडु की सियासत पर कोई अंतर नहीं पड़ेगा। खुशबू के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर तमिलनाडु में AICC के प्रभारी दिनेश गुंडु राव ने कहा कि वह एक हफ्ते पूर्व तक भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहीं थीं। अब भाजपा में जाना, जिसकी वह आलोचना कर रहीं थीं, यह बताता है कि उनमे वैचारिक प्रतिबद्धता नहीं है।

प्रियंका का योगी सरकार पर हमला, पीड़ित की आवाज सुनने के बजाय उन्हें ही बदनाम करना शर्मनाक

चीन की मदद से 370 बहाल करना चाहते हैं फ़ारूक़ अब्दुल्ला, भाजपा बोली- चीन ही चले जाइए

यूपी में पुजारी की हत्या पर भड़कीं मायावती, कहा- संत के 'राज' में भी साधू सुरक्षित नहीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -