कांग्रेस सरकार ने उतरवाया 'हनुमंत ध्वज', विरोध करने पर ग्रामीणों पर किया लाठीचार्ज
कांग्रेस सरकार ने उतरवाया 'हनुमंत ध्वज', विरोध करने पर ग्रामीणों पर किया लाठीचार्ज
Share:

मांड्या: कर्नाटक में 108 फुट ऊँचे खंबे से हनुमान जी का झंडा उतारने के विरोध में गांव वालों ने हंगामा मचा दिया है। उनका साथ भारतीय जनता पार्टी और जेडीएस कार्यकर्ता भी दे रहे हैं, तत्पश्चात, प्रशासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। भाजपा-जेडीएस कार्यकर्ताओं को पुलिस-प्रशासन ने गिरफ्त में भी लिया है। ये मामला कर्नाटक के मंड्या जिले का है। जहाँ केरागोडू गाँव में हनुमान जी की ध्वजा 108 फुट ऊँचे खंबे पर लहराया गया था। हनुमान जी की इस ध्वजा को लहराने की अनुमति मंड्या जिले के केरागोडू ग्राम पंचायत बोर्ड ने ही दी थी। इसके बाद भी जिला प्रशासन के अफसरों ने झंडे को नीचे उतारा। प्रशासन के इस काम का स्थानीय लोगों ने तीखा विरोध किया है, जिनका साथ भाजपा एवं जेडीएस के कार्यकर्ता भी दे रहे हैं।

वही इस बीच, भाजपा एवं जेडीएस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्त में भी लिया है। वहीं, स्थानीय महिलाओं पर भी पुलिस बल ने कार्रवाई की है तथा उन्हें झंडे के नीचे से बलपूर्वक हटा दिया है। इस के चलते स्थानीय लोगों द्वारा बुलाए गए बंद को प्रशासन से निर्दयता से कुचला है। प्राप्त खबर के मुताबिक, मंड्या जिले के केरागोडू गाँव में ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा करके एक 108 फीट लंबा पोल स्थापित किया था। इस पर भगवा ध्वज लगा था तथा आंजनेय (हनुमान जी को यहाँ आंजनेय कहा जाता है) की छवि थी। इसे गाँव के रंगमंदिर के पास लगाया गया था। कहा जा रहा है कि इसके लिए ग्राम पंचायत की भी अनुमति ले ली गई थी। 

हालाँकि, गाँव के कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया तथा उन्होंने इसके खिलाफ शिकायत कर दी। इस शिकायत के आधार पर मंड्या के प्रशासन ने शनिवार (27 जनवरी, 2024) को यहाँ पहुँच कर पोल से ध्वज हटा दिया था। यहाँ ध्वज हटाने के लिए प्रशासन भारी आंकड़े में पुलिस बल लाया था। इस के चलते गाँव के लोग प्रदर्शन करते रहे और प्रशासन से अपील करते रहे कि यह ध्वज उन्होंने आपसी सहमति से लगाया है, इसके बाद भी प्रशासन नहीं माना। जब गांव के लोगों ने अधिक प्रदर्शन किया तो उनको यहाँ से हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज तक कर दिया। प्रशासन के इस फैसले से गुस्साए गांव के लोगों ने केरागोडू को बंद रखने का फैसला लिया। ग्रामीणों ने विरोध में स्थानीय कॉन्ग्रेस विधायक रविंद्रकुमार के पोस्टर भी फाड़ दिए। कुछ लोगों ने उनके इस पूरे मामले के पीछे होने का आरोप लगाया। मौके पर उपस्थित बजरंग दल, भाजपा और जेडीएस कार्यकर्ता भगवा ध्वज को दोबारा लगाए जाने की माँग कर रहे हैं।

अगर आप सर्दियों में गर्मियों का मजा लेना चाहते हैं तो भारत की इन चार जगहों की कर सकते हैं सैर

Jayanti Special: लाला लाजपत राय के बचपन की इमोशनल कहानी, जिसे लोग आज भी करते है याद

'हमारी सरकार बनी, तो जाति जनगणना करवाएंगे..' बिहार में राजनितिक उथलपथल के बीच राहुल गांधी का वादा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -