योग में चीनी मिलावट का कांग्रेस ने लगाया आरोप
योग में चीनी मिलावट का कांग्रेस ने लगाया आरोप
Share:

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्र सरकार के प्रयास की हर कहीं प्रशंसा की जा रही है लेकिन कांग्रेस ने इस मसले को पुरजोर तरीके से लिया है। मामले में जहां कांग्रेस ने बीते समय योग के राजनीतिकरण पर आपत्तियां ली वहीं अब कांग्रेस ने चीनी चटाईयों लेकर प्रश्न किए। इस दौरान कहा गया है कि भारतीय योग के लिए सरकार ने विदेश से नर्म चटाईयां क्यों मंगवाई हैं। 

दरअसल राज्यसभा सांसद राजबब्बर ने सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर सरकार मेक इन इंडिया का नारा देने के बाद भी विदेशों से चआईयां क्यों मंगवा रही है। मोदी सरकार के मेक इन इंडया प्रोजेक्ट की इस माध्यम से हवा निकलती नज़र आ रही है। मोदी सरकार द्वारा मेक इन इंडिया अभियान की हवा तक निकल गई है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कहा गया है कि योग दिवस को लेकर ध्यान देने की जरूरत महसूस की जा रही है। मामले में कहा गया है कि लगभग 40000 लोगों  लिए केंद्र सरकार ने 3 सप्ताह पूर्व चटाईयों और दूसरे सामान को ठेका लेकर राजधानी स्थित तिलकनगर की कंपनी को चुना। 

हालांकि इसमें विदेशी चटाईयों का ही आॅर्डर दिया गया था। इस तरह की बात आयुष विभाग ने स्वीकार की है। कांग्रेस इस मसले पर विभिन्न नेताओं के साथ सरकारी कार्यक्रमों से दूरी बनाने के निर्देश दे रही है। कांग्रेस द्वारा इस मसले पर भी सरकार को सहयोग न करने की बात की जा रही है। मामले में कहा जा रहा है कि कांग्रेस के कई नेता दिल्ली से बाहर चले गए हैं। यही नहीं सरकार पर अति प्राचीन धरोहर हड़पने का आरोप लगाया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -