राफेल डील को लेकर PM मोदी पर बरसी कांग्रेस, कहा- 'दाढ़ी में एक नहीं कई तिनके'
राफेल डील को लेकर PM मोदी पर बरसी कांग्रेस, कहा- 'दाढ़ी में एक नहीं कई तिनके'
Share:

नई दिल्ली: राफेल डील को लेकर फ्रांस में जांच के आदेश के बाद अब देश में राजनीति गर्मा चुकी है। एक बार फिर से कांग्रेस ने केंद्र की मोदी पर निशाना साधा है। जी दरसल राहुल गांधी ने हाल ही में इस मामले की JPC जांच की मांग कर दी है। एक ट्वीट कर उन्होंने तंज कसा है। इस ट्वीट में उन्होंने 'चोर की दाढ़ी…' जैसे शब्दों का प्रयोग किया था। अब राफेल डील पर आज यानी रविवार को कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि, ''आजादी के बाद जितनी भी सरकारें आई हैं, सब ने राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीरता से लिया है। लेकिन मोदी सरकार ऐसी है जो राष्ट्रीय सुरक्षा का स्वांग तो पूरा रचती है, लेकिन जब इन्हें अपने पूंजीपति साथियों की जेब भरने की प्राथमिकता आती है तब राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि सिर्फ एक नारा बन कर रह जाता है।''

इसी के साथ कांग्रेस ने कहा कि, ''नए खुलासों के साथ पूरे दुनिया में राफेल की चर्चा हो रही है। फ्रांस में राफेल डील में मनी लॉन्ड्रिंग भ्रष्टाचार के मामलों पर जांच शुरू हो गई है। इस बात को 24 घंटे हो गए हैं लेकिन पूरा देश दिल्ली की ओर देख रहा है, इंतजार कर रहा और देख रहा है कि सरकार की चुप्पी क्यों है?'' इसके अलावा कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि, ''हिम्मत है तो प्रधानमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करें और इन सवालों का जवाब दें, फिर 2024 की बात करें। 2021 तक आपने जो कांड किए हैं उसका जवाब दीजिए। तमाम हथकंडे अपनाने दीजिए, अगर इनको दाढ़ी अच्छी नहीं लगती तो उनकी पार्टी का इंटरनल मैटर है। उनकी दाढ़ी में देश को रुचि नहीं है, देश की रुचि है कि 3 गुना कीमत पर जहाज क्यों खरीदे गए। डील में भ्रष्टाचार नहीं होने चाहिए, मिडलमैन नहीं होने चाहिए यह क्लाज क्यों हटाए गए? इससे स्पष्ट हो जाता है कि दाढ़ी में एक नहीं कई तिनके हैं।''

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'राफेल एक इंटरगवर्नमेंटल डील थी। एक देश ने जांच बिठा दी लेकिन दूसरे ने जांच तो छोड़ो अभी तक चुप्पी साध रखी है। प्रधानमंत्री सिर्फ बोलने के लिए भी जाने जाते हैं लेकिन वह चुप, रक्षा मंत्री, कैबिनेट मंत्री भी चुप। इस चुप्पी की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। जिसको पैसे मिले उसने जांच करवा दी और जो पैसे दे रहा है उसके यहां जांच नहीं चुप्पी है।'

UP असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती परीक्षा की दिनांक आई सामने, इस दिन होगी परीक्षा

पीली बिकिनी में कियारा आडवाणी ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, दिल थामकर देंखे तस्वीरें

आमिर-किरण के तलाक पर फातिमा सना शेख को तीसरी पत्नी कह रहे हैं लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -