होली पर इन संदेशों से दें अपने प्रियजनों को बधाई
होली पर इन संदेशों से दें अपने प्रियजनों को बधाई
Share:

होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय और नेपाली लोगों का त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। आप भी होली पर इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को बधाई भेज सकते हैं। 

-ईश्वर करे आपकी जिन्दगी का हर दिन आने वाला पल प्यार,
सुख, समृधि, आनंद, कामयाबी, और सेहत के रंगों से सरोबर हो जाय.

-होली में आप सब के गम जल जाये
और रंगपंचमी के सारे रंग आपके जीवन को खुशिया लायें।

-यह जो रंगों का त्योहार है,
यह जो रंगों का त्योहार है,
इस दिन ना हुए लाल पीले तो जिंदगी बेकार है.
रंग लगाना तो इतना पक्का लगाना,
जितना पक्का तू मेरा यार है….

- आज की होली में आपके सब सुख दर्द जल जाए और कल की रंगपंचमी के सारे रंग आपके जीवन में खुशियों से भर जाए.

-जला दो सारी बुराइयाँ,
मिटा दो सारी गलत-फैमियाँ|
अपना लो सारी अच्छाईयाँ,
मुबारक हो होली की रंगीलियाँ|

- बचपन के रंगों से सजी होली,
जवानी के उल्लास से भरी होली|
बुढ़ापे के तजुर्बे से भींगी होली,
फिर से खेलो यह रंग बिरंगी होली|

-दिल में उमंग लिए, हाथों में रंग लिए |
मन में खुशियाँ लिए, अपनों को संग लिए|
बुजुर्गो का आशीर्वाद लिए, बच्चों का प्यार लिए|
रंगों का खुमार लिए, होली का त्योहार लिए|

शिल्पा ने परिवार संग किया होलिका दहन, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

कियारा ने अपने फैंस को दी होली की बधाई, शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें

होली में ख़राब नहीं होगा आपका मोबाइल, बस कर लें ये काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -