बच्चों ने जीते श्रीमद्भगवत गीता प्रतियोगिता में पुरस्कार
बच्चों ने जीते श्रीमद्भगवत गीता प्रतियोगिता में पुरस्कार
Share:

चिन्मयआश्रम। झारखंड के चिन्मय आश्रम में रविवार को श्रीमद् भगवद् गीता को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत 17 वें अध्याय के तहत श्रद्धात्रय विभाग, योग, प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक समूह में बच्चे   फर्स्ट , सेकंड और तृतीय स्थान पर चयनित हुए। इसके अतिरिक्त विभिन्न समूह के 6.6 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने गीता पाठ के माध्यम से बच्चों में उपलब्ध करवाए जा रहे संस्कार हेतु चिन्मय मिशन की सराहना भी की। रांची विश्वविद्यालय की संस्कृत विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅ. नीलिमा पाठक को विशिष्ट अतिथि के तौर पर निमंत्रित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि, भगवद्गीता अपने मन की क्षमता को जानने का एक शास्त्र है। इस दौरान चिन्मय मिशन के अध्यक्ष वीके गढयान द्वारा कहा गया कि, गीता पाठ प्रतियोगिता में 36 विद्यालयों के 20 हजार विद्यार्थियों ने भागीदारी की। चिन्मय आश्रम में प्रतियोगिता में शामिल हुए विद्यार्थियों के सामने विभिन्न छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दे दी। प्रतियोगिता में श्रेया भास्कर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, निकिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

हेलेन ब्रिजफोर्ड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह में तनुप्रिया सिंह, संदीपा, अर्थ त्रिवेदी, निशा, सानिया फातमा, आभास कृष्णा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। समूह में इनाया को प्रथम स्थान मिला। ग्रुप डी में कद्वाा 8 वीं से कक्षा 10 वं तक के विद्यार्थी शामिल थे। जिनमें प्रियम, अर्पणा मिश्रा, श्यामली, श्रेया पाठक आदि मौजूद थे।

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियां शुरू

झारखंड भी आया 'बदतर' शिक्षा की चपेट में

स्वच्छता एप के इस्तेमाल में झारखंड सबसे आगे

रोजवैली चिटफंड घोटाले में ED की बड़ी कार्यवाही

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -