हिमाचल प्रदेश में 11 सीटों पर ताल ठोंकेगी CPM, पिछले चुनाव में महज एक सीट पर मिली थी जीत
हिमाचल प्रदेश में 11 सीटों पर ताल ठोंकेगी CPM, पिछले चुनाव में महज एक सीट पर मिली थी जीत
Share:


शिमला: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। वहीं भाजपा और कांग्रेस के अतिरिक्त विधानसभा चुनाव में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) भी 11 सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है और उसने उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया है। बता दें की शिमला जिले के ठियोग सीट पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) ने 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

हालांकि, 2017 की जीत कांग्रेस की अंदरूनी कलह के चलते हुई थी और राकेश सिंघा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं, इस बार कांग्रेस और भाजपा दोनों में गुटबाजी चल रही है और इसी कारण कम्युनिस्ट पार्टी अच्छे नतीजों की उम्मीद कर रही है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के एक नेता ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि पार्टी के पास विधानसभा जीतने के लिए पर्याप्त जनाधार नहीं है। मगर, राज्य भर में पार्टी के कार्यकर्ता अवश्य हैं और शिमला में अच्छी तादाद में है। 

बता दें कि, 2017 से पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (CPM) ने अंतिम बार 1993 में एक विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि CPM ने शिमला नगर निगम समेत अन्य चुनावों में जीत दर्ज की है। 2012 में CPM ने एक निगम में महापौर और उप महापौर दोनों पदों पर कब्जा कर लिया था।

'BJP से मतलब नहीं तो छोड़ दें राज्यसभा उपसभापति का पद', CM नीतीश को लेकर बोले PK

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दी अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं

त्योहारों के चलते सांसद नकुल नाथ ने की अपील, लोगों को मिलेगी राहत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -