चर्च पर हमले के बाद सांप्रदायिक तनाव,स्थिति नियंत्रण में
चर्च पर हमले के बाद सांप्रदायिक तनाव,स्थिति नियंत्रण में
Share:

भिवानी : देश में एक बार फिर चर्च पर हमले की घटना सामने आने के बाद मामला काफी गंभीर हो गया है। नया बाजार में चर्च के मुख्य द्वार पर पथराव करने के साथ ही ईसाई धर्म के पवित्र चिन्ह क्राॅस को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिससे ईसाई समाज के अनुयायी आक्रोशित हो उठे। मामले ने कुछ ही देर में सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया। यही नहीं तनाव बढ़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और उपद्रव की स्थिति को नियंत्रण मे ले लिया। उपद्रव के दौरान पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। हरियाणा के भिवानी में चर्च में कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। दरअसल इन युवकों ने अचानक चर्च पर हमला कर दिया।

दरअसल चार अज्ञात मोटरसाईकिल सवार युवक अपने वाहनों पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने चर्च परिसर में पत्थर फैंकने प्रारंभ कर दिए। जिसके बाद ये युवक भाग निकले। इस दौरान ईसाई समुदाय के प्रमुख और पवित्र निशान क्राॅस को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी मिली। इसके बाद चर्च के बादरी ने समाजजन को जानकारी दी। जिसके बाद ईसाई समुदाय के लोगों ने घटना का विरोध किया। चर्च के फादर का कहना है कि यहां सभी अमन - चैन के साथ रहते हैं।

कुछ उपद्रवियों ने क्षेत्र की फिज़ा बिगाड़ने का प्रयास किया है। मामले में पुलिस ने जांच कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। ऐहतियातन चर्च और चर्च के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न धर्मों और धर्म स्थलों पर होने वाले हमलों को लेकर कड़ा ऐतराज जताया गया था। पहले भी देश में स्थित चर्चों पर हमले हुए जिन्हें लेकर ईसाई समुदाय ने अपना रोष प्रकट किया।

 
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -