बल्लबगढ़ में हुआ सांप्रदायिक उपद्रव, 150 मुस्लिमों ने थाने में गुजारी रात
बल्लबगढ़ में हुआ सांप्रदायिक उपद्रव, 150 मुस्लिमों ने थाने में गुजारी रात
Share:

बल्लभगढ़ : हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित अटाली गांव में दो संप्रदायों के बीच धर्मस्थलों को लेकर विवाद गहरा गया। विवाद गहराने के साथ मुस्लिम संप्रदाय के लोगों के घर जला दिए गए वहीं 150 मुस्लिम पुरूष - महिलाऐं और बच्चे बल्लभगढ़ के पुलिस स्टेशन में जैसे - तैसे रात काटने पर मजबूर थे। यही नहीं इनके पास पेट भरने का साधन भी नहीं था। 

मिली जानकारी के अनुसार मस्जिद और मंदिर के बीच 5 वर्ष पुराना विवाद सामने आया, विवाद इतना बढ़ गया कि इसने हिंसकरूप ले लिया। मुस्लिम संप्रदाय के लोगों के घरों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। यही नहीं कुछ हिंदूओं को भी नुकसान उठाना पड़ा है। 

घटना के बाद अल्पसंख्यक आयोग द्वारा उन्हें खाना और फल उपलब्ध करवाया गया दूसरी ओर मामले में पर्याप्त निगरानी रखी गई है। दूसरी ओर 150 लोग भीषण गर्मी में कूलर के सहारे फर्श पर सो रहे थे। दूसरी ओर बच्चे बीमार हो गए। मामले में एक संप्रदाय के व्यक्ति का कहना है कि उन्हें गांव में लौटने का डर है, तो दूसरी ओर वे सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते।

मामले में मुमताज का कहना है कि पांच वर्ष के बच्चे को दूध नहीं मिल पा रहा। यही नहीं फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर सुभाष यादव मानते हैं कि अधिकांश परिवार वापस लौटना नहीं चाहते हैं। यही नहीं उनके घर पूरी तरह जला दिए गए हैं। हालात ये रहे कि दंगे की जद में हिंदू और मुस्लिम भी प्रभावित हुए हैं।

दूसरी ओर हाजी ने आरोप लगाया है कि अल्पसंख्यक आयोग के दखल के बाद किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। इसके बाद हर कहीं विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -