'विराट को सिर्फ अपने रिकॉर्ड की चिंता..', अब किसके निशाने पर आ गए किंग कोहली ?
'विराट को सिर्फ अपने रिकॉर्ड की चिंता..', अब किसके निशाने पर आ गए किंग कोहली ?
Share:

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को IPL के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। 3 मुकाबलों में RCB की ये दूसरी पराजय है। पिछले मुकाबले में उसे कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। RCB को एकमात्र जीत मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली है। LSG के खिलाफ दिग्गज बैट्समैन विराट कोहली ने फिफ्टी जड़ी, मगर उनकी टीम को जीत नहीं मिली।

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे न्यूजीलैंड के पूर्व प्लेयर और कमेंटेटर साइमन डूल ने विराट पर बड़ा इल्जाम लगाया। उन्होंने कहा कि कोहली को केवल अपने रिकॉर्ड की चिंता होती है। साइमन डूल ने कोहली की फिफ्टी का हवाला दिया। विराट ने एक वक़्त में 25 गेंद पर 42 रन बनाए थे। इसके बाद अगले आठ रन के लिए उन्होंने 10 गेंदें खेली। इस तरह कोहली ने 35 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। इस पर साइमन डूल ने कमेंट्री करते हुए कहा कि, 'विराट ने एक हाईस्पीड ट्रेन की तरह शुरुआत की। वह ताबड़तोड़ शॉट लगा रहे थे। ऐसा लग रहा था, जैसे कोहली हथौड़ा चला रहे हों। बाद में 42 से 50 तक पहुंचने के लिए उन्होंने 10 गेंदें खेलीं। ऐसा लग रहा था कि कोहली अपने रिकॉर्ड के लिए चिंतित हैं। मुझे नहीं लगता है कि इस खेल में इस चीज के लिए स्थान है। आपको निरंतर रन बनाने चाहिए, खासकर जब आपको पास बहुत विकेट बचे हों।'

मैच में क्या हुआ :-
RCB ने पहले बैट्समैन करते हुए दो विकेट पर 212 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ ने 9 विकेट खोकर 213 रन बनाए और अंतिम गेंद में मैच अपने नाम कर लिया। उसने एक विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही LSG के पास 4 मुकाबलों में 6 अंक हो गए हैं और यह टीम पॉइंट टेबल में शीर्ष पर आ गई। इस मुकाबले में बैंगलोर के लिए कोहली ने 44 गेंद में 61, ग्लेन मैक्सवेल ने 29 गेंद में 59 और कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 46 गेंद में नाबाद 79 रन बनाए। वहीं, LSG की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने 30 गेंद में 65 और निकोलस पूरन ने 19 गेंद में 62 रन की आतिशी पारी खेली।

अनुष्का-विराट की बेटी को रेप की धमकी देने वाले शख्स ने कोर्ट में दी दलील- 'JEE का रैंक होल्डर हूं', खारिज हुई FIR

IPL 2023: दो दिन पहले ही यश ने रिंकू सिंह को बताया था बड़ा खिलाड़ी, अब उन्हीं के हाथों खाए 5 छक्के, कमेंट वायरल

पीएम मोदी का मुरीद हुआ इंग्लैंड क्रिकेट टीम का पूर्व कप्तान, ट्वीट में जमकर की तारीफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -