IPL 2023: दो दिन पहले ही यश ने रिंकू सिंह को बताया था बड़ा खिलाड़ी, अब उन्हीं के हाथों खाए 5 छक्के, कमेंट वायरल
IPL 2023: दो दिन पहले ही यश ने रिंकू सिंह को बताया था बड़ा खिलाड़ी, अब उन्हीं के हाथों खाए 5 छक्के, कमेंट वायरल
Share:

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आईपीएल में इतिहास रच दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर तहलका मचा दिया है। केकेआर को जीत के लिए आखिरी पांच गेंदों पर 28 रन की जरूरत थी, रिंकू ने अपनी पावर हिटिंग स्किल से लोगों का दिल जीत लिया। 

हालांकि, यह बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि रिंकू ने जिस गेंदबाज को पांच छक्के जड़े थे, वह उनके अच्छे दोस्त हैं। यहां हम यश दयाल की बात कर रहे हैं । दिलचस्प बात तो यह है कि दोनों रणजी में उत्तर प्रदेश की टीम का हिस्सा हैं। दो दिन पहले ही यश और रिंकू की इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई थी। तब यश ने रिंकू को बड़ा खिलाड़ी बताया था और अब रिंकू ने उन्हीं की गेंद पर पांच छक्के जड़ दिए। 

दो दिन पहले आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद रिंकू ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और टीम की तस्वीर शेयर की थी। इसके कैप्शन में रिंकू ने लिखा था- यादगार जीत! हमारे सभी फैंस को भारी संख्या में आने और हमारा साथ देने के लिए विशेष शुक्रिया। इस पर यश दयाल ने कमेंट करते हुए लिखा था- बड़ा खिलाड़ी भाई। साथ ही दिल और आग का इमोजी भी लगाया था। इस पर रिंकू ने रिप्लाई करते हुए लिखा था- यश दयाल भाई। साथ ही दिल का इमोजी भी लगाया था। अब यश की नजरों में बड़े खिलाड़ी (रिंकू) ने उन्हीं के खिलाफ पांच छक्के जड़ दिए। इंस्टाग्राम पर इस कमेंट के नीचे फैंस यश के कमेंट को ट्रोल भी कर रहे हैं। और इन दोनों का यह कमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी का मुरीद हुआ इंग्लैंड क्रिकेट टीम का पूर्व कप्तान, ट्वीट में जमकर की तारीफ

IPL 2023: झाड़ू-पोछे का काम मिला, बैन भी लगा.., इतिहास रचने से पहले रिंकू सिंह ने काफी कुछ सहा

IPL 2023: T20 के बेताज बादशाह हैं राशीद खान, KKR के खिलाफ रच दिया इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -