उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ने का आसार
उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ने का आसार
Share:

लखनऊ। सर्द मौसम में जहां एक ओर लोग ठिठुरन से परेशान हो रहे हैं, तो दूसरी ओर वातावरण में कोहरा छाया हुआ नज़र आता है। ऐसे में लोगों को अपने वाहन चलाने में बड़ी परेशानी होती है। हालांकि लखनऊ में लोगों की परेशानी बढ़ने के आसार हैं। यदि ऐसा होता है तो कई ट्रेनें लेट हो सकती हैं और फ्लाईट्स के समय में भी परिवर्तन हो सकता है। आने वाले सप्ताह में कोहरे और ठिठुरन का असर बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। मौसम विभाग का कहना है कि हालांकि तेज धूप निकलने से लोगों को राहत का अनुभव हो सकता है।

हालांकि सुबह के समय कोहरा बढ़ने से तापमान में कमी आने की संभावना है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान भी ज़्यादा नहीं होगा। उत्तर भारत में सर्द मौसम का अधिक असर नज़र आ रहा है। जानकारी सामने आई है कि गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, कानपुर का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, इलाहाबाद का 6 डिग्री सेल्सियस रहा।

हालांकि देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर भारत की ओर से चलने वाली सर्द हवाओं के कारण वातावर में ठिठुरन बढ़ गई है। संभावना है कि सर्द मौसम का असर अभी बना रह सकता है।

भारी बर्फ में ऐसी होती है आर्मी की दिल दहला देने वाली ट्रेनिंग

ठण्ड से बचने के ऐसे उपाए जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी

वातावरण में घुलेगी ठंड - शुरू होगा चिल्लई कलां का मौसम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -