ओडिशा में ठंड ने दी दस्तक, सर्द हवाओं के चलते तापमान में आई गिरावट
ओडिशा में ठंड ने दी दस्तक, सर्द हवाओं के चलते तापमान में आई गिरावट
Share:

संबलपुर: नवंबर के माह की गुलाबी ठंड के बाद अब दिसंबर महीने के पहले हफ्ते से संबलपुर समेत पश्चिम ओडिशा के प्राय: सभी जिलों में ठंड का प्रकोप शुरू हो चुका है। खुले और पहाड़ी क्षेत्रों से होकर गुजरते राजमार्गों में घना कोहरा नज़र आने लगा है। यहाँ  से गुजरते समय थोड़ी सी असावधानी से बड़ा हादसा होने का खतरा भी बढ़ गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले चार - पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की सम्भावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 दिसंबर को संबलपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि उपनगर हीराकुद का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री और अधिकतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं 9 दिसंबर को तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट देखी गई। 

 इस तरह राज्य के 18 मुख्य शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2-3 दिन तक तक़रीबन यही स्थिति बनी रहने के आसार हैं। मौसम में फिलहाल अधिक परिवर्तन की संभावना कम ही है। अंदरूनी ओडिशा में सर्द हवा चलने से ठंड पूरी तरह से महसूस होने लगी है और लोग सर्दियों से बचने का उपाय करने लगे हैं।

अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस: ममता बनर्जी का दावा, कहा- सबसे कम भ्रष्ट राज्य के रूप में उभरा बंगाल

नेशनल बॉक्सिंग लीग: इन खिलाड़ियों के दम पर भारत ने जीते 6 स्वर्ण पदक

बीते 10 सालों के सबसे निचले स्तर पर पहुंची भारतीय रेलवे की कमाई, CAG ने आय बढ़ाने के लिए दिए ये सुझाव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -