असम में गठबंधन में लड़ेगी BJP-AGP, सोनोवल होंगे CM केंडिडेट
असम में गठबंधन में लड़ेगी BJP-AGP, सोनोवल होंगे CM केंडिडेट
Share:

गुवाहाटी : भारतीय जनता पार्टी जहां उत्तरप्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल में चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है वहीं भाजपा ने असम में भी अपनी चुनावी गतिविधियों को तेज़ कर दिया है। असम में पार्टी द्वारा विधानसभा चुनावों हेतु गठबंधन कर लिया गया है। यह गठबंधन असमगण परिषद से किया गया है। इस बीच गठबंधन को लेकर एजीपी और भाजपा के शीर्ष नेताओं ने हाथ मिलाया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाम भी विशेषतौर पर मौजूद थे।

पार्टी की असम इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के ही साथ एजीपी प्रमुख अतुल बोरा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नई दिल्ली स्थित आवास पर बैठक में भाग लिया। इस बैठक के बाद दोनों ही दलों के गठबंधन को लेकर घोषणा की गई।  असम में मुख्यमंत्री के पद के लिए केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल का ही नाम चला। इस नाम पर औपचारिक मोहर भी लगा दी गई।

सोनोवाल ने कहा कि दोनों ही दल राज्य में चुनाव को लेकर उत्साह और आत्मविश्वास में हैं। उनका कहना था कि गठबंधन को जीत मिलेगी और राज्य में भाजपा एजीपी की सरकार बनेगी। कांग्रेस इस राज्य से सत्ता से बेदखल हो जाएगी। उनका कहना था कि सीटों के आवंटन पर दलों में कोई संघर्ष नहीं होगा सभी आपसी सहमति से सीटों पर लड़ेंगे।

हालांकि सीटों का निर्धारण फिलहाल नहीं किया जा रहा है। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत द्वारा कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को भी खारिज कर दिया गया। उनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कुछ दिन पूर्व भेंट की थी। सोनोवल भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी चुनावी समीकरण को लेकर मिल चुके थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -