सीएम योगी ने 160 करोड़ रुपये की 144 आवासीय परियोजना का किया लोकार्पण
सीएम योगी ने 160 करोड़ रुपये की 144 आवासीय परियोजना का किया लोकार्पण
Share:

लखनऊ: 2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा थी। राज्य की आधी आबादी ने इसी मुद्दे पर योगी सरकार को वोट दिया। कानून व्यवस्था बेहतर होने की वजह से ही बीते कुछ वर्षों में यूपी में चार लाख करोड़ का निवेश हुआ है। अब राज्य में और भी कई निवेशक अपना पैसा लगाना चाहता है। यह कहना है सूबे के सीएम  योगी आदित्यनाथ का। 

दरअसल, सीएम योगी, बुधवार को लोक भवन में आयोजित पुलिस विभाग के एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 160 करोड़ रुपये की 144 आवासीय परियोजना का लोकार्पण किया। सीएम योगी ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश की सभी बीमारू प्रदेश की थी। विकास की कोई सोच नहीं थी। कानून व्यवस्था खस्ताहाल थी। हर दूसरे तीसरे दिन बड़े दंगे हुआ करते थे। जिसके चलते लोगों के धारणाएं काफी खराब थी। उत्तर प्रदेश के भीतर कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता था। 

उन्होंने कहा कि, उस समय पुलिस कर्मियों के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं थी, भर्तियां नहीं हो रही थी। PAC की 54 कंपनियां ख़त्म कर दी गई थी। महिला PAC की कोई व्यवस्था नहीं थी। आपदा प्रबंध के लिए कोई बल नहीं था। हमने इन कमियों को दूर किया और 162000 पुलिसकर्मियों को भर्ती किया।  अब पुलिस को आधुनिक बनाने पर जोर दिया जा रहा है। राज्य के सभी परि क्षेत्रीय मुख्यालयों पर साइबर लैब स्थापित के गए हैं। विशेष सुरक्षा बल का गठन किया। इन्हीं सब का नतीजा है कि आज यूपी की सुरक्षा व्यवस्था पूरे देश में उदाहरण बनी हुई है।

2 सितम्बर को भारतीय नौसेना को मिलेगा पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर, जानिए 'विक्रांत' के बारे में

दिल्ली: 97 इलेक्ट्रिक बसों को CM केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी

Freebie मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर हुई सुनवाई, जानिए क्या बोले CJI ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -