CM आदित्यनाथ ने किया मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा
CM आदित्यनाथ ने किया मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को विभाग सौंप दिए गए हैं। इन मंत्रियों में जहां उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लोकनिर्माण विभाग, पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान को खेल, रीता बहुगुणा जोशी को माध्यमिक शिक्षा, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को संसदीय कार्य व उच्च शिक्षा मंत्रालय दिया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य को सहकारिता मंत्रालय दिया गया है। स्वाति सिंह को महिला कल्याण मंत्री बनाया गया है।

मोहसिन रज़ा को अल्पसंख्यक मंत्रालय दिया गया है। सिद्धार्थ नाथ सिंह को स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है। वे सरकार के प्रवक्ता भी बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के मंत्रियों को शाम को चाय पर निमंत्रित किया है। मंत्रियों को विभाग देने के बाद माना जा रहा है कि अब राज्य में कार्य और तेजी से होगा।

योगी आदित्यनाथ को सीएम बनते ही मिली नई मर्सिडीज

सीएम योगी को पिता की सलाह,सभी धर्म के लोगों का दिल जीतें

योगी का नया फैसला : UP में अब गुटखा-तंबाकू बैन

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -