सीएम विजयन का कांग्रेस पर वार, बोले- भाजपा से सीधी टक्कर वाले राज्यों में क्यों नहीं जा रहे राहुल ?
सीएम विजयन का कांग्रेस पर वार, बोले- भाजपा से सीधी टक्कर वाले राज्यों में क्यों नहीं जा रहे राहुल ?
Share:

कोच्ची: केरल के सीएम पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कर्नाटक, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी जैसे राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता चले जाने पर उनकी चुप्पी पर सवाल खड़ा किया है। विजयन ने यह भी जानना चाहा कि राहुल उन राज्यों में क्यों नहीं जा रहे हैं जहां कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर है।

सीएम विजयन ने कहा कि, 'राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के मुख्य नेता हैं। क्या वह उस राज्य में जा रहे हैं, जहां कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला है? उन्होंने गोवा, मणिपुर, बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हाल ही में पुडुचेरी में क्या भूमिका निभायी?' सीएम विजयन ने सवाल किया कि, 'वह इन राज्यों को लेकर चुप्प क्यो हैं? कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उन स्थानों पर जाने से क्यों बच रहे हैं, जहां उनकी पार्टी का भाजपा से सीधा मुकाबला है?' विजयन ने गांधी को 'अच्छा पर्यटक' बताया और कटाक्ष किया कि उनके केरल दौरे से राज्य के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उत्तर-दक्षिण के अपने बयान को लेकर पार्टी के अंदर ही बुरी तरह घिरते दिख रहे हैं। भाजपा के हमलों से उन्हें बचाने की जगह वरिष्ठ कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि अपने बयान को खुद राहुल गांधी ही साफ़ कर सकते हैं। भाजपा ने राहुल पर बांटो और राज करो की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उत्तर भारतीयों के प्रति एहसान फरामोश और बाजे चना, थोथा घना बताया।

‘चूल्हा फूंको, जुमले खाओ..’, LPG की कीमतें बढ़ने को लेकर केंद्र पर बरसे राहुल गांधी

प्रियंका गांधी ने दो दिवसीय असम यात्रा की शुरुआत के साथ कामाख्या मंदिर के किए दर्शन

कोरोना वैक्सीन पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, कहा- मेरे तो 10-15 साल और बचे, युवाओं को लगाइए टीका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -