केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले CM शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले CM शिवराज सिंह चौहान
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति टीकाकरण कार्यक्रम पर चर्चा की। जी दरअसल दोनों ने इस मुलाक़ात के दौरान तीसरी कोविड लहर के बारे में भी बात की और जानकारी ली। इस समय जिस तरह से स्वास्थ्य विशेषज्ञ बार-बार तीसरी लहर के आने की चेतावनी दे रहे हैं, ऐसे में राज्य में कोविड-19 स्थिति का जायजा लेने के लिए बैठक बुलाई गई थी।

इसी बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य में स्वास्थ्य ढांचे के विकास पर भी चर्चा की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड पर चर्चा के साथ ही राज्य में रासायनिक उर्वरक संयंत्रों के विकास के संबंध में भी बात की। आपको बता दें कि इस मुलाक़ात से ठीक पहले, ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि, 'राज्य में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है सक्रिय मामले केवल 130 पर हैं। इंदौर जिले में सात कोविड मामलों का पता चला है।'

इसी के साथ उन्होंने कहा था कि, ''71,090 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनमें से केवल 18 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राज्य में प्रतिदिन कुल 70,000 से 75,000 कोविड परीक्षण किए जा रहे हैं।'' इसके आलावा उन्होंने लोगों को यह भी चेतावनी दी है कि दूसरी कोविड लहर खत्म नहीं हुई है उन्हें कोविड के उचित व्यवहार का पालन करना चाहिए।

इसके अलावा अपने एक अन्य ट्वीट में उन्होंने टीकाकरण के बारे में लिखा. उन्होंने लिखा, ''मध्य प्रदेश ने कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण में एक मील का पत्थर हासिल किया है। राज्य ने आज (गुरुवार) 10.34 लाख टीके लगाए हैं, जो आज के लिए भारत में सबसे अधिक है राज्य में अब तक 3 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है।''

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आज दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे पहली मुलाकात

देश के कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, रेड अलर्ट हुआ जारी

भोपाल: सड़क पर उतरे ओबीसी आरक्षण के समर्थक, पुलिस से हुई झड़प

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -