MP की बच्चियों के लिए 'बुलडोजर मामा' बने CM शिवराज सिंह, बोले- 'ऐसा सबक सिखाएंगे कि...'
MP की बच्चियों के लिए 'बुलडोजर मामा' बने CM शिवराज सिंह, बोले- 'ऐसा सबक सिखाएंगे कि...'
Share:

भोपाल: CM के तौर पर अपने चौथे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे कर चुके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chauhan) का फिर से आक्रामक अवतार देखने को मिला। राज्य में मामा की कोमल छवि वाले मुख्यमंत्री शिवराज इन दिनों बुलडोजर मामा बनकर बदमाशों पर कहर बरपा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी की बुलडोजर बाबा की कामयाबी के बाद मध्य प्रदेश में 2023 से पहले मुख्यमंत्री भी आक्रामक अवतार अपना रहे हैं। जुर्म एवं अपराधियों को लेकर मुख्यमंत्री के इस नए अंदाज की हर जगह चर्चा हो रही है।

वही आज शिवराज सरकार के इस कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर मध्य प्रदेश में नया नारा सुनने को मिला। प्रत्येक स्थान पर बुलडोजर मामा जिंदाबाद के नारे लगे। इस बीच पत्रकारों से वार्ता में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बहन बेटियों की ओर गलत नजर उठाने वालों के लिए सामान्य सजा बहुत नहीं है। उनकी जमानत होती है, फिर आ गए। किन्तु हम अब ऐसा सबक सिखाएंगे की ऐसे अपराधी कांप जाएंगे। सीएम ने कहा कि निर्धनों को परेशान करने वाले, जमीनों पर कब्जा करने वाले, जो मां बहन बेटी की ओर गलत नजर उठाएंगे, उनको कानून सजा देगा किन्तु बुलडोजर भी चलेगा तथा उनकी सम्पति जमीदोंज कर दी जाएगी। 

वही मध्य प्रदेश के सीएम के तौर पर शिवराज सिंह चौहान ने अपने चौथे कार्यकाल में 2 वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर भोपाल में बड़ा कार्य़क्रम आयोजित किया गया। 15 महीने की कांग्रेस सरकार के गिरने के पश्चात् 23 मार्च, 2020 को शिवराज सिंह ने चौथी बार सत्ता की कमान अपने हाथों में ली। तत्पश्चात, मुख्यमंत्री ने किसानों, आदिवासियों तथा महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए। 

PM मोदी से लेकर सिंधिया तक इन दिग्गज नेताओं ने खास अंदाज में दी स्मृति ईरानी को जन्मदिन की बधाई

शपथ ग्रहण से पहले पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, 'मुख्यमंत्री' का पद संभालते ही करेंगे ये काम

पंजाब कैबिनेट में मान ही मान.., खुद CM भगवंत ने अपने पास रखे 27 विभाग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -