CM शिवराज ने किया 'मास्टर दा' की जयंती पर उन्हें नमन
CM शिवराज ने किया 'मास्टर दा' की जयंती पर उन्हें नमन
Share:

भोपाल: देश को आजादी दिलवाने के लिए कई महान क्रांतिकारियों ने अपनी जान दे दी। जी हाँ कई स्वतंत्रता सैनानी रहे हैं जिनका योगदान हम भुलाए नहीं भुल सकते हैं। सभी को किसी ना किसी मौकों पर याद किया जाता रहा है। इसी लिस्ट में शामिल रहे है महान स्वतंत्रता सेनानी सूर्य सेन ' मास्टर दा'। आज सूर्य सेन ' मास्टर दा' की जयंती है और इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मरण करते हुए कोटि- कोटि नमन किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये ट्वीट कर इस बारे में लिखा है। आप देख सकते हैं ट्वीट कर उन्होंने लिखा है, 'वे हमेशा से कहते रहते थे कि, यह मेरा सपना है, एक सुनहरा सपना-स्वतंत्र भारत का सपना है।

चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व कर ब्रिटिश सरकार के दांत खट्टे कर देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, सूर्य सेन 'मास्टर दा' को जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं। आपके कार्य भावी पीढ़ियों को राष्ट्र उत्थान हेतु प्रेरित करते रहेंगे।' इसी के साथ आपको हम यह भी बता दें कि अन्य भी कई राजनेताओं ने सूर्य सेन ' मास्टर दा' को नमन किया है। वैसे आप सभी तो जानते ही होंगे कि महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम से विख्यात मास्टर दा भारत की स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी थे।

उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व भी उन्होंने ही किया था। आपको हम यह भी बता दें कि, वे नेशनल हाईस्कूल में सीनियर ग्रेजुएट शिक्षक के रूप में कार्यरत थे और लोग प्यार से उन्हें "मास्टर दा" कहकर बुलाया करते थे। इसी के चलते उनका नाम मास्टर दा पद गया। कहते हैं अंग्रेजों ने उन्हें 12 जनवरी 1934 को मेदिनापुर जेल में फांसी दी थी।

अमानवीय घटना: लॉकडाउन के बीच इंदौर में पिता-पुत्र ने की युवक की पिटाई

दिल्ली में बादलों ने डाला डेरा, इन राज्यों में भी आंधी-तूफ़ान के साथ होगी बारिश

महिला संग दुष्कर्म करने की कोशिश में था युवक, काट दिया प्राइवेट पार्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -