कांसाबेल में मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित किया
कांसाबेल में मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित किया
Share:

कांसाबेल : राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शनिवार को भाजपा की विकास यात्रा लेकर कांसाबेल पहुंचे.  यहां पर उन्होने 133 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण के साथ भूमि पूजन भी किया. विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.    

जशपुर के कांसाबेल में भाजपा की विकास यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जशपुर में रेशम उद्योग बढ़ रहा है. जेईई की परीक्षा हो या दसवीं के परिणाम जशपुर के बच्चे टॉप कर रहे हैं.  छह हजार से अधिक महिलाएं ककून खरीदकर कोसा निकाल रही हैं.  महिला स्व सहायता समूह से जुड़कर हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं. उन्होंने कौशल विकास के जरिये यहां के युवाओं ने महानगरों में काम करके प्रदेश का मान बढ़ाया है.  


कर्नाटक चुनाव पर चल रहे सियासी घमासान पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारतीय जानत पार्टी को 104 सीटें मिलने के बाद भरोसा था कि बहुमत मिलेगा. ऐसा नहीं होने पर इस्तीफा दे देना सम्मान की बात है. अटल बिहारी वाजपेयी को भी एक बार संसद में ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ा था. डॉ. रमन सिंह यहां जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना का लाभ सबसे ज्यादा जशपुर में मिला है, आने वाले समय में बचे  हुए लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा. 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया

भाजपा की विकास यात्रा करतला पहुंची

अजित जोगी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -