सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की आरजे काव्य और ओहो रेडियो की तारीफ, बोले - कुछ ऐसी योजना बनाएं की देश के लिए उत्तरखंड देश के लिए मिसाल बने।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की आरजे काव्य और ओहो रेडियो की तारीफ, बोले - कुछ ऐसी योजना बनाएं की देश के लिए उत्तरखंड देश के लिए मिसाल बने।
Share:

देहरादून॥ पूरे उत्तराखंड प्रदेश के निवासिओ ने आजादी के अमृत महोत्सव में हर्षोल्लास से भाग लिया। देश के स्वतंत्रता सेनानीओ के साथ-साथ यह अवसर हमारे वीर गति को प्राप्त हुए जवानो और हमारी वीर नारियों को भी समर्पित किया गया।उनके बलिदान इस देश को सलामत रखा है; आर.जे. काव्य के ओहो रेडियो की ‘जय हिन्द, उत्तराखंड के वीर’ पहल से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जुड़े और ओहो रेडीओ की इस कोशिश की सराहना करते हुए उन्होंने उत्तराखंड के शहीद सैनिकों, उनके परिजनों, और वीर नारियों से वार्तालाप किया तथा उन्हें सम्मानित किया।

जनसेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “हमारे वीर शहीदों के स्मरण में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिये मेरे और मेयर सुनील उनियाल जी के हाथों शहीदों, उनके परिजनों, उनकी वीरांगनाओं को सम्मानित करवाने के इस पुनीत कार्य के लिए मैं आरजे काव्य को बहुत धन्यवाद करता हूं। ऐसे में जहां आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, उन शहीदों का सम्मान, उनके परिजनों का सम्मान, ये हमारे लिए बहुत गौरव की बात है। हमें आपसे मिलने व बात करने का मौक़ा मिला - हम खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं”। 

मुख्यमंत्री जी ने सभी को देशप्रेम की भावना को अपने मन में जीवित रखने को प्रोत्साहित किया, तथा कहा, “आजादी के अमृत महोत्सव में हमें ये संकल्प लेना होगा, कि जब हम अपने उत्तराखंड का २५ स्थापना दिवस मना रहे होंगे, तब सभी सामाजिक संगठन, सामाजिक संस्थाएं, अपने-अपने तरीके से कोई न कोई ऐसी योजना बनाएं, ऐसा कोई काम करें जो हिंदुस्तान में हमारे काम को एक मिसाल बना दे। हम हिंदुस्तान के श्रेष्ठ राज्य बनें, हमारी ग्रोथ रेट दोगुनी हो, हम उद्योग, बागवानी, शिक्षा, चिकित्सा जैसे हर क्षेत्र में विकास करें और हमारी रजत जयंती, बहुत धूमधाम से उपलब्धियों के साथ मनाई जाए।”। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड और भी ऊँचाइयाँ छूँ रहा है - भौतिकवादी उपलब्धीयो के साथ-साथ निवासियों का भी विकास रफ़्तार पकड़ रहा है। उनके दी गयी हिदायत - देशप्रेम की भावना को अपने मन में जीवित रखना - पे चलने से हम सबका और हमारे देश का विकास होने से कोई नहीं रोक पाएगा।

भाजपा की जनविरोधी व दमनपूर्ण नीतियों से जल्द ही निजात मिलेगी-पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह

'जनरल वाले लाइन में खड़े रह जाते हैं...', आरक्षण पर केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान

नागपुर: स्वाइन फ्लू से 33 मरीजों की मौत, मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -