यमुना में बाढ़ पर CM केजरीवाल ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, G20 को लेकर कही ये बात
यमुना में बाढ़ पर CM केजरीवाल ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, G20 को लेकर कही ये बात
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में 1978 के पश्चात् पहली बार 45 वर्षों में यमुना नदी में रिकॉर्ड तोड़ जलस्तर पहुंच चुका है। दिल्ली के निचले क्षेत्र बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। वहीं रिहाइशी क्षेत्रों में भी पानी भर चुका है एवं सड़कों पर जलभराव की स्थिति है। शहर के तमाम बाजार भी पानी से लबालब हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यमुना के निरंतर बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने इसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है तथा राजधानी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन का हवाला दिया है।

अपने पत्र में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लिखा कि आज (बुधवार) दोपहर 1 बजे दिल्ली में यमुना का स्तर 207.55 मीटर पहुंच गया है। ये खतरे के निशान (205।33 मीटर) से बहुत ऊपर है। इसके पहले यमुना का अभी तक अधिकतम स्तर वर्ष 1978 में पहुंचा था जो कि 207.49 मीटर था। उस समय दिल्ली में बाढ़ आ गई थी और बहुत गंभीर स्थिति हो गई थी। 207.55 मीटर के स्तर पर अब यमुना में कभी भी बाढ़ आ सकती है। उन्होंने लिखा कि अभी आये सेंट्रल वॉटर कमीशन के अनुमान के अनुसार, आज रात को यमुना का स्तर 207.72 मीटर पहुंच जाएगा, जो कि बहुत चिंता की बात है। दिल्ली में पिछले 3 दिनों से वर्षा नहीं हुई। दिल्ली में यमुना में पानी का स्तर दिल्ली की बारिश की वजह से नहीं बढ़ रहा, बल्कि हरियाणा में स्थित हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाली पानी के कारण निरंतर बढ़ रहा है। मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कि यदि संभव हो तो हथिनीकुंड बैराज से पानी को एक सीमित गति से ही छोड़ा जाए जिससे दिल्ली में यमुना का स्तर और न बढ़े।

सीएम केजरीवाल ने G20 शिखर सम्मेलन का हवाला देते हुए पत्र में कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। और कुछ सप्ताहों में यहां G20 शिखर वार्ता होने जा रही है। देश की राजधानी में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। हम सबको मिलकर इस स्थिति से दिल्ली के लोगों को बचाना है। कश्मीरी गेट के मोंस्टी मार्केट, रिंग रोड, यमुना घाट, यमुना बाजार क्षेत्र में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। यहां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि गलियों में घटनों तक पानी बह रहा है। कश्मीरी गेट में गौशाला में यमुना नदी का पानी घुस गया है। RTO पर छठ घाट पानी में पूरी तरह डूब गया है। यमुना नदी से सटे क्षेत्र बहुत संवेदनशील हैं। इन क्षेत्रों में लगभग 41 हजार लोग रहते हैं।

PM मोदी के मुरीद हुए मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव अल ईसा, बोले- 'विकास पर तारीफ योग्य है उनका नजरिया'

'वरिष्ठ मंत्रियों को हटा सकती है BJP', NCP को मिल सकते हैं 4 मंत्री पद!

उत्तर पूर्व भारत और उत्तर भारत में अविश्वसनीय सड़क यात्राएँ, जहाँ यात्री को अवश्य जाना चाहिए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -