'गुंडागर्दी में हरियाणा को आगे निकालने की फिराक में है CM', DSP की हत्या पर AAP ने बोला हमला
'गुंडागर्दी में हरियाणा को आगे निकालने की फिराक में है CM', DSP की हत्या पर AAP ने बोला हमला
Share:

मेवात: मंगलवार को हरियाणा के मेवात में खनन माफियाओं ने DSP सुरेंद्र बिश्नोई का गाड़ी से कुचलकर क़त्ल कर दिया। DSP सुरेंद्र खबर प्राप्त होने के बाद अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि उन्होंने एक गाड़ी को रोकने के लिए बोला, तभी डंपर चालक ने तेज गति में उन पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें DSP सुरेंद्र बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई। इस क़त्ल के बाद सरकार ने जहां सख्त कार्रवाई की बात कही है, वहीं विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है। हरियाणा में AAP ने कहा है कि नूंह में DSP को खनन माफिया ने डंपर से कुचल दिया है। AAP ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुंडागर्दी में हरियाणा को सबसे आगे निकालने की फिराक में हैं। 

वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। यहां न पुलिस सुरक्षित है, न MLA सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का सरकार से भरोसा उठ चुका है। उन्होंने कहा कि यहां आम आदमी पूरी तरह से असुरक्षित है। सरकार से मांग है कि सरकार सख्त से सख्त उदम उठाए, जिससे राज्य में कानून व्यवस्था कायम हो सके। इतना ही नहीं, लोगों को विश्वास कानून व्यवस्थाय से उठ चुका है, अब सरकार को इसे फिर से कायम करना चाहिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ऐसा लगता है कि हरियाणा में सरकार ही नहीं है। ऐसे में लोगों का विश्वास उठना स्वभाविक है।

वहीं हरियाणा कांग्रेस ने कहा कि राज्य में क़ानून व्यवस्था समाप्त हो गई है। ना जनता सुरक्षित है। ना पुलिस, ना विधायक। इस घटना की जिम्मेदारी सीएम को लेनी चाहिए। उन्हें अपना इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने हमारे राज्य का क्या हाल बना दिया है। बहुत दुखद समाचार। हम प्रार्थना करते हैं कि DSP सुरेंद्र सिंह की आत्मा को शांति मिले तथा परिवार को तुरंत न्याय मिले।

'मैंने मुंह खोला तो सियासी भूकंप आ जायेगा', इस नेता ने दिया बड़ा बयान

CM एकनाथ शिंदे से बच्ची ने पूछे ऐसे सवाल कि वायरल हो गया VIDEO

शिंदे गुट ने घोषित की शिवसेना की नई कार्यकारिणी, पार्टी अध्यक्ष बने उद्धव ठाकरे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -