जो भारत माता की जय नहीं कह सकते वे देश में नहीं रह सकते
जो भारत माता की जय नहीं कह सकते वे देश में नहीं रह सकते
Share:

नासिक ​: देश में भारत माता की जय बोलने को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर जबरन तूल दिया जा रहा है। जहां कुछ नेताओं का मानना है कि भारत माता की जय कहना उनके धर्म के विरूद्ध है तो दूसरी ओर कुछ नेताओं का कहना है कि जब भारत का सम्मान किया जाता है तो फिर भारत माता की जय बोलने में हर्ज क्या है।

अब इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि जो भी भारत माता की जय नहीं कहेगा उसे देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। फडणवीस द्वारा नासिक में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि देश में सभी को भारत माता की जय कहना होगा। यदि कोई भारत माता की जय नहीं कहेगा तो उसे देश में रहने का अधिकार नहीं है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आखिर किन लोगों की हिम्मत है कि वे भारत माता की जय न कहें। देश में भारत माता की जय कहना होगा। जो भारत माता की जय नहीं कहता उसे देश में निवास करने का अधिकार नहीं है। दारूल उलूम देवबंद ने भारत माता की जय कहने को लेकर फतवा जारी करते हुए कहा था कि इस्लाम केवल अल्लाह को मानने की अनुमति देता है। मुसलमान स्वयं को भारतीय मानते हैं।

इसका सम्मान करते हैं लेकिन जिस तरह से भारत माता का स्वरूप एक देवी की तरह है वे इसे नहीं मान सकते। उन्होंने कहा कि इस्लाम केवल अल्लाह की इबादत की अनुमति देता है। दारूल उलूम ने भारत माता की जय कहने को गैर इस्लामिक बताया था। इसके बाद नेताओं द्वारा भारत माता की जय कहने को लेकर अपने - अपने विचार व्यक्त किए जा रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -