बुआजी के भाषण से बोर होते है लोग
बुआजी के भाषण से बोर होते है लोग
Share:

महाराजगंज। उत्तरप्रदेश राज्य में विधानसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान हेतु समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने व्यापक प्रचार प्रसार किया। आज एक सभा में उपस्थितों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पता नहीं कहां से बहुत सारे कागज लिखवा कर ले आईं हमारी बुआजी। मगर उनके भाषणों में लोग बोर होते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को युवाओं का गठबंधन कहा है।

उन्होंने कहा कि पत्थरवाली पार्टी अब विकास की बात कर रही है। अब मायावती की भाषा बदल गई है। सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि मायावती अपना भाषण पढ़ती हैं तो आधे से अधिक लोग तो बोर होने लगते हैं। उनका कहना था कि सत्ता के लिए बहुजन समाज पार्टी और भाजपा एक हो सकते हैं। गौरतलब है कि वे महाराजगंज के नौतनवा में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं तो अपने साथ वालों से यही कहता आया हूं कि बुआजी से सावधान रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि समाजवादियों को शक्ति मिलेगी। इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के लोग पैडल मारकर साइकिल चलाते हैं मगर जब कांग्रेस का हाथ आ गया हो तो फिर जोश में हाथ छोड़कर साइकिल चलाने वालों की स्पीड कितनी हो गई होगी। उनका कहना था कि राज्य में हम स्वयं ही 9 वर्ष से हाथी देखते आए हैं। मगर अब मायावती कुछ बदले हुए अंदाज़ में बात कर रही हैं। उन्होंने राज्य में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सत्ता आने की बात कही।

राहुल गांधी को ज्वाइन कर लेना चाहिए Comedy Night With Kapil

BJP सरकार बनी तो सांसद डिंपल यादव की सुरक्षा का रखा जाएगा ध्यान

अखिलेश यादव ने किया नकल का समर्थन, भाजपा पर लगाया वादों की नकल करने का आरोप

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -