भारत को हिंदुस्तान कहने के पक्ष में थे CM योगी आदित्यनाथ
भारत को हिंदुस्तान कहने के पक्ष में थे CM योगी आदित्यनाथ
Share:

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मत था की भारत को भारत नहीं बल्कि हिंदुस्तान कहा जाए। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मांगे संसद में और अन्य फोरम्स में रखी थीं। उन्होंने 5 निजी बिल प्रस्तुत किए। जिसमें देश को हिंदुस्तान के नाम से पुकारे जाने की बात कही गई थी। उनका कहना था कि संविधान में बदलाव किए जाने की मांग की गई थी। दूसरे बिल में योगी आदित्यनाथ ने यूनिफाॅर्म सिविल कोड की मांग भी की थी।

उन्होंने कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 44 को हटा दिया जाए और समान नागरिक संहिता लागू की जाए। योगी आदित्यनाथ ने तीसरे निजी बिल में गौहत्या रोकने की मांग की थी। हालांकि संसद में तो ये पारित नहीं हो पाए लेकिन उत्तरप्रदेश राज्य में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही इन पर तेजी से अमल किया जा रहा है। बूचड़खानों पर कार्रवाई की जा रही है। योगी आदित्यनाथ ने अपनी एक मांग आमी नदी में प्रदूषण को लेकर की थी।

हालांकि इस पर काम नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि अब इस पर काम हो सकता है और सीएम योगी आदित्यनाथ इसे लेकर प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने जबरन धर्मांतरण को लेकर भी चर्चा की थी। उन्होंने प्रयास किए थे कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थायी बेंच उनके संसदीय क्षेत्र में स्थापित हो सके। मगर यह प्रयास सफल नहीं रहा। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ जो अब यूपी के मुख्यमंत्री हैं भाजपा के फायरब्रांड नेता माने जाते हैं। उन्होंने हिंदू युवा वाहिनी की स्थापना की थी। उनका संगठन हिंदू युवाओं का और एक राष्ट्रवादी समूह है।

UP में बढ़ेगा रोजगार तो मुंबई का भार होगा कम

मुस्लिम रखते हैं आदित्यानाथ के मठ का ध्यान

दिल्ली पहुंचे आदित्यनाथ, मोदी-शाह से करेंगे मंत्रियों के विभाग को लेकर चर्चा

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -