सीएम ने विवेकानंद आश्रम पहुंचकर स्वामी सत्यरूपानंद महाराज से भेंट की
सीएम ने विवेकानंद आश्रम पहुंचकर स्वामी सत्यरूपानंद महाराज से भेंट की
Share:

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने जीई रोड स्थित विवेकानंद आश्रम पहुंचकर स्वामी सत्यरूपानंद महाराज से भेट की. मुख्यमंत्री ने कहा की अबूझमाड़ में रामकृष्ण मिशन-विवेकानंद आश्रम भी विगत करीब 35 वर्षों से आदिवासी परिवारों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए सेवा के अनेक प्रकल्प संचालित कर रहा है. अभी पुरे देश में भजपा का संपर्क फॉर समर्थन अभियान चला रही है.

प्रदेश में भी मुख्यमंत्री सहित सभी बड़े नेता 25-25 खास लोगों से मिलकर उनसे भाजपा के लिए समर्थन मांगेंगे. मुख्यमंत्री ने  अबूझमाड़ में रामकृष्ण मिशन-विवेकानंद आश्रम पहुंचर मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी दी. इसके साथ ही स्वामी सत्यरूपानंद महाराज से मुलाकात की और उनको शॉल और श्रीफल भेंट किया. 

आश्रम पहुंचकर स्वामी जी के चरण स्पर्श कर मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद लिया. स्वामी जी ने भी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को शॉल पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान  डॉ. रमन सिंह ने राज्य सरकार के 14 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका और जनमन पत्रिका भी भेंट की. इस दौरान स्वामी सत्यरूपानंद ने मुख्यमंत्री के प्रति अपनी शुभेच्छा प्रकट की और लोक-कल्याण के हर कार्य में मुख्यमंत्री को आश्रम की ओर से पूरा सहयोग की बात कही. 

संपत्ति के मामले में हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

बस और आटो की टक्कर, तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -