स्थापना दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान, कार्यालयों में की सफाई
स्थापना दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान, कार्यालयों में की सफाई
Share:

बालाघाट/ब्यूरो। मध्यप्रदेश राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश में 01 से 07 नवंबर 2022 तक स्थापना उत्सव मनाया जा रहा है और प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 02 नवंबर को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया गया। आज 03 नवंबर को स्वच्छता अभियान चलाया गया और शासकीय कार्यालयों के साथ ही मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों में साफ-सफाई की गई। 
 
कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सभी शासकीय सेवकों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के बगीचे(गार्डन) की सफाई के लिए श्रमदान किया गया। एक घंटे से अधिक समय तक चले इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर एवं नगर पालिका के पार्षद भी शामिल हुए। बगीचे(गार्डन) की सफाई के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन किया गया।

जिला पंचायत कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें कार्यालय एवं अन्य कार्यालयों में भी सफाई का अभियान चलाया गया। इसके साथ ही जिले के सभी ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास सफाई की गई है। प्रदेश स्थापना के 67 वर्ष पूरे होने पर आज 03 नवंबर की शाम को सभी ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में 67 दीपक भी जायेंगें।

जल्द ही मौसम बदलेगा अपनी करवट, महसूस होगी अधिक ठंड

प्रदेश में स्थापित होगी पूर्व प्रधानमंत्री की सबसे ऊँची प्रतिमा

लावारिस हालत में मिली ऋण पुस्तिकाएं, मौके पर पहुंचे एसडीएम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -