क्रिसमस-न्यू ईयर मनाने में कभी पीछे नहीं रहता बॉलीवुड, इन फिल्मो में किया सेलिब्रेट
क्रिसमस-न्यू ईयर मनाने में कभी पीछे नहीं रहता बॉलीवुड, इन फिल्मो में किया सेलिब्रेट
Share:

होली हो दिवाली हो या क्रिसमस-न्यू ईयर,कोई भी त्यौहार क्यों न हो बॉलीवुड फिल्मों में इन त्योहारों को सेलिब्रेट करते दिखाया गया है। हर साल ऐसी कोई ना कोई ऐसी फिल्म आती है जिनमें क्रिसमस और न्यू ईयर मनाया जाता है। प्यार और खुशियों के इस त्योहार का बॉलीवुड से खास कनेक्शन है। तो चलिए बॉलीवुड की उन फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जिनमें क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट किया गया। फिल्म दिलवाले में निर्देशक रोहित शेट्टी की इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में लंबे समय बाद शाहरुख और काजोल की जोड़ी एक बार फिर साथ दिखाई दी थी। वरुण धवन जब कृति सेनन को प्रपोज करते हैं तो बैकग्राउंड में क्रिसमस ट्री देखा जा सकता है।

मूवी एक मैं और एक तू में भी निर्देशक शकुन बत्रा की इस फिल्म में करीना कपूर और इमरान खान की मुख्य भूमिका थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी। फिल्म के एक सीन में क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन तक दिखाया जाता है।  फिल्म खामोशी: द म्यूजिकल के द्वारा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' में सलमान खान, मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर अहम भूमिका में थे। फिल्म का गाना 'आज मैं ऊपर आसमां नीचे' क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान गाया गया है। सेलिब्रेशन को लेकर मनीषा कोइराना काफी उत्साहित नजर आती हैं। गाने के आखिर में सलमान की एंट्री होती है।

फिल्म ये जवानी है दीवानी में न्यू ईयर की शाम को रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण को प्रपोज करते हैं। रणबीर, दीपिका के घर गुब्बारे और केक लेकर पहुंचते हैं और उन्हें किस करते हैं। दीपिका को अंगूठी पहनाकर रणबीर प्रपोज करते हैं। फिल्म अनजाना अनजानी में निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका थी। फिल्म में दोनों की मुलाकात ऐसे मोड़ पर होती है जब दोनों ही अपनी जिंदगी को खत्म कना चाहते हैं। कहानी आगे बढ़ती है और न्यू ईयर की शाम को दोनों अपने प्यार का इजहार करते हैं। 

रेलवे स्टेशन पर टिकट बेचने को मजबूर हुई यह एक्ट्रेस, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

National Film Awards 2019: अक्षय कुमार को मिली पेडमेन के लिए बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड

फिल्म 'काय पो चे' के ये अभिनेता आईपीएल के लिए चुने गए , मुंबई इंडियंस ने खरीदा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -