क्रिसमस मनाने के लिए ये जगह है सबसे बेहतरीन, जरूर जाएं
क्रिसमस मनाने के लिए ये जगह है सबसे बेहतरीन, जरूर जाएं
Share:

क्रिसमस आने में अब कुछ ही समय बचा है ऐसे में सबके पास एक ही सवाल है कि क्रिसमस पर कहां घूमने जाएं? वैसे अगर ये सवाल आपके मन में भी चल रहा है तो हम आपके लिए कुछ विकल्प लाए हैं जो आपकी मदद करेंगे। जी हाँ, आज हम आपको बताएंगे कि भारत में किन जगहों पर घूमने जाकर आप क्रिसमस का यादगार जश्न मना सकते हैं। वैसे क्रिसमस पर चाहे दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हों या परिवार के साथ या फिर अपने पार्टनर के साथ, यह सभी जगह आपको बहुत पसंद आने वाली है। आइए बताते हैं।

गोवा- आप क्रिसमस मनाने के लिए गोवा जा सकते हैं। यहाँ बीच पर रात भर चलने वाली पार्टियां, नाइटलाइफ, पब, बार और कॉकटेल, लाइट्स से जगमगाती चर्च।।। में क्रिसमस मनाने का अपना ही एक अलग मजा है। जी हाँ और इसके लिए गोवा से बेस्ट जगह नहीं हो सकती है। वैसे यहां चर्च में मिडनाइट मास का हिस्सा बनना भी खास अनुभव होता है। आप गोवा की बैसिलिका ऑफ बॉम जीसस, से कैथेड्रल, सैंटा क्रज चर्च जाना ना भूलें क्योंकि यह बड़े खास है।

शिलॉन्ग- अगर आप गोवा नहीं जाना चाहते हैं तो नॉर्थ ईस्ट में क्रिसमस मना सकते हैं। यहाँ मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में कैथोलिक्स की काफी संख्या है और यहां क्रिसमस का त्योहार बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यहाँ मैरी हेल्प ऑफ क्रिस्चियन्स कैथेड्रल चर्च घूमने जाएंगे तो आपको मजा आ जाएगा।

पुडुचेरी- दिसंबर के महीने में सर्दियों के मौसम में खूबसूरती और सजी हुईं चर्च, कैथेड्रल्स की वजह से पुडुचेरी क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए परफेक्ट है। जी दरअसल पुडुचेरी पर क्रिसमस पर ट्रिप सबसे बेहतरीन हो सकता है और यहां की डोमस डेइ कैथेड्रल चर्च मशहूर है।


केरल- क्रिसमस पार्टी के लिए केरल भी सबसे बेहतरीन जगह है। यहां बैसिलिका ऑफ अवर लेडी फ डोलोर्स चर्च, इडाथुआ चर्च, सेंट फ्रांसिस चर्च जा सकते हैं। इसी के साथ केरल के खूबसूरत बीच पर पार्टी करने का मजा ही कुछ और है। यहाँ क्रिसमस मनाकर आप कभी भुला नहीं पाएंगे।

मुंबई- यहाँ के मॉल्स, बाजार हर तरफ क्रिसमस के दौरान क्रिसमस का जश्न देखने को मिलता है। यहां बैसिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ द माउंट, सेंट थॉमस कैथेड्रेल, अफगान चर्च जा सकते हैं।

क्रिसमस पर जरूर बनाए प्लम केक, बहुत आसान है विधि

क्रिसमस: कहीं शैतान बनकर घुमते हैं पुरुष तो कहीं घर के बाहर बनाते हैं मकड़ी जाल

क्रिसमस पर दिखना चाहती हैं सबसे खूबसूरत तो इस तरह हो तैयार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -