क्रिसमस पर देने के लिए ये गिफ्ट हैं सबसे सस्ते और बेहतरीन
क्रिसमस पर देने के लिए ये गिफ्ट हैं सबसे सस्ते और बेहतरीन
Share:

खुशियां और प्यार बांटने का त्योहार क्रिसमस आ चुका है। यह पर्व हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है और इस साल इसे आने में एक ही दिन बचा है। इस पर्व को ईसाई समुदाय के लोग मनाते है। वह इसे प्रभु यीशु के जन्मदिन के तौर पर मनाते हैं। आप सभी जानते ही होंगे क्रिसमस पर एक-दूसरे को बधाई के साथ तोहफे देने का भी चलन है। ऐसे में अगर इस क्रिसमस आप भी किसी को उपहार देने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ खास गिफ्ट के आईडिया हम लाये हैं। आइए बताते हैं।

टेक गिफ्ट- अगर सामने वाला टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी रखता है तो आप उसे कोई गैजेट दे सकते हैं। आप चाहे तो स्मार्टवॉच या डिजिटल रिस्टबैंड दे सकते हैं। इसी के साथ आप वायरलेस ईयरफोन, ईयरबड, प्ले स्टेशन या फिर वीडियो गेम भी दे सकते हैं।

ज्वैलरी- अगर आप किसी लड़की को गिफ्ट देना चाहते हैं तो ज्वैलरी दे सकते हैं। आप बाजार से कोई खूबसूरत आर्टिफिशियल ईयर रिंग्स, नेकलेस या ब्रेसलेट खरीदकर दे सकते हैं। आप उन्हें कोई रिंग भी दे सकते हैं।


होम डेकॉर आइटम- क्रिसमस पर घर सजाने की परंपरा है यह तो आप जानते ही होंगे। इस वजह से आप घर सजाने का कोई सामान भी गिफ्ट कर सकते हैं। कोई खूबसूरत वॉल पेंटिंग, डिजाइनर कैंडल, फ्लोर या टेबल लैम्प भी दे सकते हैं। 

प्लांट- आजकल पौधे गिफ्ट करना भी चलन है। ऐसे में क्रिसमस पर आप दोस्तों को इंडोर प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं। स्नेक प्लांट, पीस लिलि, फ्लेमिंगो, एलोवेरा या एरिका पाम जैसे प्लांट बेहतरीन विकल्प है।

स्टेशनरी आइटम- पढ़ने-लिखने के शौकीन को आप कोई अच्छी किताब भेंट कर सकते हैं। इसके अलावा कोई अच्छा और खूबसूरत पेन भी दे सकते हैं। 

क्रिसमस पर इस तरह बनाए अपनी आँखों को सबसे खूबसूरत

अपने बच्चों को जरूर बताएं Jesus Christ की ये शिक्षाएं

यीशु के जन्म से जुडी हैं ये कहानियां, आपने पढ़ी क्या?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -