क्रिसमस पर इस तरह बनाए अपनी आँखों को सबसे खूबसूरत
क्रिसमस पर इस तरह बनाए अपनी आँखों को सबसे खूबसूरत
Share:

क्रिसमस आने में मात्र एक दिन बचा है। ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस पार्टी में खुद को आकर्षक लुक देना चहती हैं तो आंखो के मेकअप पर खास ध्यान दें। जी दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि आंखों का मेकअप आपके चेहरे की सुंदरता को बढ़ा देता है। आँखों को देखकर कोई भी आकर्षित हो जाता है और आंखों के मेकअप में आईशैडो सबसे खास होता है। जी दरअसल यह आंखों को डाइमेंशन देता है और उनकी खूबसूरती को निखारता है। ऐसे में आँखों को अलग और खूबसूरत दिखाने के लिए आप बेहतरीन मेकअप कर सकते हैं। आप अपनी आंखों की सुंदरता को उभारने के लिए कई रंगों के आईशैडो लगा सकती हैं लेकिन नीला यानि ब्‍लू आईशैडो ऐसा है जो इन दिनों खूब ट्रेंड में चल रहा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं आईशैडो लगाने के लिए टिप्स।

आई क्रीम- थोड़ी सी आई क्रीम लें और उसे आंखों के आसपास की त्‍वचा पर लगाएं। ध्यान रहे इसे उंगलियों की मदद से फैलाएं। जी दरअसल आई क्रीम लगाने से त्‍वचा अच्‍छी तरह से मौइश्‍चराइज और हाइड्रेट हो जाती है।

कंसीलर- कंसीलर मेकअप में सबसे अधिक जरूरी होता है क्‍योंकि ये चेहरे को निखार कर डार्क सर्कल को छिपा देता है और आंखों के आसपास की त्‍वचा के रंग को भी साफ करता है।

काजल - आंखों पर काजल लगाना परफेक्‍ट आईशैडो लगाने का अगला स्‍टेप है। जी हाँ इसके लिए एक काजल लें जोकि क्रीमी टेक्‍सचर का हो और लंबे समय तक चल सके। इस दौरान आंखों के बाहरी और अंदरूनी कोनों पर काजल लगाएं और दोनों को किनारे पर लाकर मिला दें। यह बेहतरीन होगा आपकी आँखों को खूबसूरत बनाने के लिए।

क्रिसमस: ओमीक्रॉन के कहर के बीच प्रेशर कुकर में बिना अंडे घर पर बनाए चॉकलेट केक

ओमीक्रॉन खतरे के बीच घर पर इस तरह मनाए धमाकेदार क्रिसमस

क्रिसमस और नए साल की पार्टी में अपनाएं मलाइका अरोड़ा का यह लुक, है बहुत सस्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -