तिरंगे के अपमान के आरोप में क्रिस पर केस दर्ज
तिरंगे के अपमान के आरोप में क्रिस पर केस दर्ज
Share:

ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के खिलाफ दिल्ली के रूपनगर थाने में एक वकील ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि हाल ही में मुंबई में आयोजित हुए ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में कोल्डप्ले ने तिरंगे का अपमान किया है। 

खबरों के मुताबिक, वकील गौरव गुलाटी ने कोल्डप्ले और इस बैंड के कलाकार क्रिस मार्टिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गुलाटी ने आरोप लगाया कि वे राष्ट्र ध्वज को अपनी जींस के पीछे लपेटकर कर डांस करते हुए देखे जा सकते हैं जो राष्ट्र ध्वज का अपमान है। 

गौरतलब है कि इससे पहले एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने मुंबई में शनिवार को हुए इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय झंडे का अपमान होने के आरोप लगा चुके हैं। बता दें, कार्यक्रम के इस विडियो में क्रिस मार्टिन स्टेज पर परफॉर्म करते समय तिरंगे को अपनी ट्राउजर में लटकाए दिख रहे हैं।

उनका आरोप था कि कोल्डप्ले के मुंबई कॉन्सर्ट वाले विडियो में बैंड के प्रमुख गायक को भारतीय तिरंगे का अपमान किया है। उन्होंने ट्वीच करते हुए कहा था, 'क्रिस मार्टिन, बीजेपी और शिवसेना नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए। 

सिंगर ने किया तिरंगे का अपमान
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -