मंगलवार को मुंबई आएगा छोटा राजन!
मंगलवार को मुंबई आएगा छोटा राजन!
Share:

मुंबई: अंडरवर्ल्ड डाॅन छोटा राजन को इंडोनेशिया से भारत लाए जाने की तैयारी भारत सरकार और स्पेशल फोर्सेस द्वारा की जा रही थी। अब इस बारे में कहा जा रहा है कि भारत से विशेष अधिकारियों का दल इंडोनेशिया रवाना हो गया था। यह दल वहां पहुंच चुका है और माना जा रहा है कि इंडोनेशिया डाॅन छोटा राजन को भारत को प्रत्यर्पित कर सकता है। संभावना जताई गई है कि छोटा राजन को जल्द मंगलवार को मुंबई लाया जा सकता है। 

मिली जानकारी के अनुसार भारत से सीबीआई और मुंबई पुलिस की 6 सदस्यों वाले दल बाली के लिए रवाना हुआ था। यह दल रविवार को इंडोनेशिया पहुंच गया। दूसरी ओर इंडोनेशिया की पुलिस और सरकार द्वारा छोटा राजन को प्रत्यर्पित किए जाने को लेकर आवश्यक औपचारिकताऐं पूरी कर ली हैं। 

कहा जा रहा था कि भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी इंडोनेशिया की यात्रा पर हैं। इंडोनेशिया उनके रिफरेंस के लिए भी कुछ औपचारिक पत्र प्रस्तुत कर सकता है। दूसरी ओर यह बात सामने आई है कि छोटा राजन के पकड़े जाने के बाद बाली में भारतीय उच्चायोग के फर्स्ट सेक्रेटरी संजीव अग्रवाल द्वारा बाली में छोटा राजन से भेंट की गई थी।

अग्रवाल राजन से मिलने वाले पहले भारतीय अधिकारी थे। राजन को मुंबई लाने की सारी तैयारियां कर ली गई हैं। उसे मुंबई लाने के बाद पुलिस मुख्यालय में रखे जाने की बात कही जा रही है। मुंबई में राजन के आने को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस छोटा शकील की धमकी को भी ध्यान में रख रही है। छोटा शकील ने राजन को जान से मारने की धमकी भी दी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -