मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का आज जन्मदिन....
मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का आज जन्मदिन....
Share:

भारत के मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशकों में शामिल रमेश गोपी उर्फ़ रेमो डिसूजा का आज जन्मदिन है. रेमो डिसूजा जो की हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी और फिल्म निर्देशन के लिए भी जाने जाते है. रेमो ने अपनी सफलतम फिल्म 'फालतू' और 'एबीसीडी' का निर्देशन किया जो की काफी सफल रही. रेमो डिसूजा का जन्म 2 अप्रैल 1972 को कर्नाटक के बैंगलोर में हुआ था। उनके पिता का नाम गोपी नायर है, जो कि एक नेवी ऑफिसर थे। उनकी माँ का नाम माधवीयम्मा था, जो कि एक गृहणी थीं।  उनके एक बड़े भाई हैं गणेश गोपी हैं। और तीन छोटी बहनें हैं।

पिता की नौकरी नेवी में होने के कारण उन्हें भारत के कई हिस्सों में अपनी पढ़ाई करनी पड़ी। कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने अपनी अपनी सेकेंडरी की पढ़ाई गुजरात के जामनगर से पूरी की है. यह भी पता चला है की रेमो डिसूजा अपने स्कूली दिनों के दौरान एक बहुत ही अच्छे एथलीट थे, रेमो ने उस समय काफी अवार्ड भी अपनी झोली में डाले. कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की शादी लिजेल से हुई है जो की एक कॉस्टयूम डिजायनर हैं। वह दो बेटों ध्रुव और गबिरिल के पिता भी हैं। रेमो डिसूजा ने कभी भी डांस की कोई पारंगत ट्रेनिंग नहीं ली।

उन्होंने डांस की शिक्षा माइकल जैक्सन के विडियोज को देखकर ग्रहण किया हैं।  वह बचपन से माइकल के डांस मूव्स को देखकर उसमे अपने स्टेप्स खुद कोरियोग्राफ कर सीखते थे। पैसे की तंगी के चलते उन्होंने अपनी डांस क्लास सुपर ब्रैट्स खोली। और लोगो को डांस सिखाने लगे। शुरूआती दौर में रेमो को इस क्षेत्र में बहुत संघर्ष करना पड़ा।  एक बार तो उनके पास पैसे की इतनी तंगी आ गयी थी की उन्हें अपनी दो रातें बिना कुछ खाए-पिए स्टेशन पर गुजारनी पड़ी।  

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -