भारतीय सीमा से चीनी पोत हटाने के निर्देश
भारतीय सीमा से चीनी पोत हटाने के निर्देश
Share:

नईदिल्ली : एक बार फिर भारत ने चीन के सामरिक कदम का विरोध करते हुए चीन को भारतीय तट पर खड़े उसके मत्स्य पोतों को क्षेत्र से हटाने की ताकीद दी है। मामले में कहा गया है कि चीन जल्द से जल्द इन पोतों को भारतीय समुद्री तट से हटा ले और अन्यत्र ले जाए। ऐसे में चीन द्वारा इन पोतों को ईरान की ओर ले जाने की बात कही गई है लेकिन पोत अभी भी भारतीय सीमा में ही मौजूद हैं। दरअसल चीन के मत्स्यपोत समुद्र में विपरीत परिस्थितियां होने से भारतीय तट क्षेत्र की ओर बढ़ गए। इस दौरान ये मत्स्य पोत गुजरात के दिवू तट पर आकर खड़े हो गए और आगे की ओर नहीं बढ़ पाए।

ऐसे में लंबे समय से भारतीय समुद्री क्षेत्र में चीनी पोत खड़े होने पर भारतीय तटरक्षक बल ने अपनी आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। तटरक्षक बल ने इन पोतों को दिवू से हटाकर ईरान की ओर ले जाने को कहा है। चीन की ओर से कहा गया है कि इन पोतों को यहां से हटा लिया  जाएगा। उल्लेखनीय है कि चीन के करीब 10 पोत दिवू के साथ माधवड खाड़ी में ठहरे हुए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -