चाइनीज़ वेज नूडल्स
चाइनीज़ वेज नूडल्स
Share:

नूडल्स हम सबको बहुत पसंद आते हैं,पर बाजार की अपेक्षा घर पर बने नूडल्स स्वाद और सेहत लिये होते है तो आइये आज बनाते है चाइनीज़ वेज नूडल्स |

ज़रूरी सामग्री:

नूडल्स - एक पैक (200 ग्राम), सब्जियां बारीक कटीहुई गाजर -1 ,शिमला मिर्च - १,पत्ता गोभी -  1 छोटी 
तेल या मक्खन - 2 टेबल स्पून,नमक - एक छोटी चम्मच (स्वादानुसार),काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा बारीक कटा,चिल्ली सास - 2 छोटी चम्मच,सोया सास - 2 छोटी चम्मच
सिरका - 2 छोटी चम्मच

बनाने की विधि:

एक बर्तन पानी लें, 1 छोटी चम्मच नमक,एक छोटी चम्मच तेल डाले पानी में डाले , पानी जब अच्छे से उबाल जाये तब नूडल्स को तोड़ कर पानी में डालें|  8-10 मिनट तक इन्हें उबाल नूडल्स को नरम होने के बाद छान लें, फिर ठंडा पानी डाल कर धो लें|

एक कढाई में  मक्खन गर्म करें, अब अदरक, गाजर, शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डाल कर चलाते हुए 2 मिनट पकाएं. फिर नूडल्स, नमक, सोया सास, काली मिर्च, चिल्ली सास और सिरका डाल कर तेज़ आँच पर लगातार चलाते हुए 2 मिनट तक अच्छे से मिला लें और पकाएं | इसे गर्मा-गर्म परोसें और अपनी पसंद की सोस के साथ खाएं|वेज़ नूडल्स तैयार हैं smiley |

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -