भोले के सामने चीन नतमस्तक, खुलेगा नाथुला मार्ग
भोले के सामने चीन नतमस्तक, खुलेगा नाथुला मार्ग
Share:

बीजिंग। चीन, कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए नाथूला दर्रे का मार्ग खोलने पर राजी हो गया है। इसे भारत की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। चीन ने कहा है कि वो इस रास्ते को खोलने के लिए भारत के साथ संवाद स्थापित करने को तैयार है. दरअसल चीन ने यह कदम डोकलाम मसले पर चीन द्वारा अपनी सेना पीछे हटाने के बाद लिया है। उल्लेखनीय है कि सिक्किम रूट को डोकलाम विवाद के बाद चीन ने क्लोज़ कर दिया था। यह मार्ग कैलाश मानसरोवर पहुॅंचने हेतु उत्तराखंड के लिपुलेख से होकर पहुॅंचने वाले मार्ग की तुलना में अधिक सुविधाजनक है।

ऐसे में डोकलाम विवाद का लिपुलेख मार्ग पर किसी तरह का प्रभाव नहीं हुआ है। इस बार ब्रह्मपुत्र नदी को लेकर दोनों देशों के बीच जानकारी साझा नहीं हो सकी है। ऐसे में चीन द्वारा समझौते के बावजूद ब्रह्मपुत्र को लेकर हाइड्रोलॉजिकल डाटा साझा न किए जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि चीनी स्टेशन का अपग्रेडेशन और रिनोवेशन का काम चल रहा था, जिसके चलते जानकारी साझा नहीं हो सकी है।

तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को लेकर चीन के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि चीन ने तीर्थयात्रियों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए काफी प्रयास किए हैं, चीन भारत के साथ इस रास्ते को खोलने और तीर्थयात्रियों से जुड़े अन्य मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है। घुसपैठ को लेकर उन्होंने कहा कि ये रास्ता डोकलाम में भारत की घुसपैठ के बाद से बंद कर दिया गया था।

प्रवक्ता ने चीन द्वारा यात्रा को लेकर दी जाने वाली सुविधा के संदर्भ में कहा कि चीन द्वारा तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इस बात को तय किया जा रहा है। यात्रियों को हर तरह की सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि इसके पूर्व चीन ने डोकलाम मसले के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रियों के जत्थे को रोक दिया था और नाथुला दर्रे के मार्ग को बंद कर दिया था। जिसके बाद यात्रियों को दूसरे मार्ग से होकर यात्रा के लिए रवाना किया गया था।

जब छत से गिरा मगरमच्छ तो मच गयी अफरा तफरी, देखिये इस वीडियो में क्या हुआ

कल अहमदाबाद में आबे की अगवानी करेंगे पीएम मोदी

पुलिस से बचने के लिए चोर ने Toilet पेपर से ढंका अपना चेहरा, देखिये विडियो

चीन बना रहा है 4000 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ने वाली ट्रेन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -